Last Updated:
बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन को आज हम ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में जानते हैं. लेकिन उनकी यह पहचान अचानक नहीं बनी थी. आप उनकी उस फिल्म का वो किस्सा जानते हैं, जिसमें डायरेक्टर ने उनके लिए विनोद खन्ना को साइड हीरो बना दिया था. लेकिन साइड हीरो बनकर भी हीरो के बराबर की फीस ली.

नई दिल्ली. विनोद खन्ना की वो फिल्म, जिसमें वह हीरो बनते-बनते सपोर्टिंग स्टार बनकर रह गए. डायरेक्टर ने मिन्नतों के बाद उन्हें फिल्म में कास्ट किया. विनोद खन्ना की ही देवन थी जो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री हो सकी और लीड हीरो बन बैठे. लेकिन इस मसले में डैनी डेंजोंगप्पा को फिल्म से ही हाथ धोना पड़ा. आइए जानते हैं कि क्या है इस फिल्म से जुड़ा वो राज, जिसको शायद ही कोई जानता होगा.

विनोद खन्ना वो एक्टर रहे, जिन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत विलेन के तौर पर की थी. लेकिन अपने अंदाज से वह लोगों के दिलों में ऐसे छाए कि फिल्म के हीरो के तौर पर डायरेक्टर्स उन्हें पसंद करने लगे. लेकिन 1977 में वो फिल्म रिलीज हुई, जिसमें वो हीरो बनते-बनते रह गए थे और मिन्नतों के बाद साइड हीरो बने. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

ये फिल्म है प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘खून पसीना’. राकेश कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड हीरो थे और विनोद खन्ना ने साइड हीरो का रोल प्ले किया था. दरअसल, ये फिल्म उन्हें तब मिली, जब वह प्रकाश मेहरा के साथ उनके असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे. ओम प्रकाश के रिश्तेदार एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते थे और उन्होंने राकेश को फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर चुना.

सब तय हो गया था कि विनोद खन्ना फिल्म में लीड रोल निभाएंगे और डैनी डेंजोंगप्पा को-स्टार के किरदार में नजर आएगे. लेकिन जैसी ही इस फिल्म की खबर प्रकाश मेहरा को कानों में पड़ी. उन्होंने रात के 1 बजे ही राकेश कुमार को अपने गर में आने का फरमान जारी कर दिया. डरते डराते राकेश कुमार उनके घर पहुंचे और फिर प्रकाश मेहरा ने फिल्म की कहानी सुनाने को बोला.

राकेश कुमार से फिल्म का कहानी सुनते है वह बोले- अच्छा सुना ये फिल्म मैं प्रोड्यूस करूंगा. अमिताभ बच्चन हीरो होगा और विनोद खन्ना को सपोर्टिंग रोल करेगा. ये राकेश के लिए किसी झटके से कम नहीं था. क्योंकि विनोद खन्ना से उनका अच्छी दोस्ती थी और वो ये नहीं करना चाहते थे. फोटो साभार- IMDb

दो दिनों तक बड़ी टेंशन में गुजारने के बाद उन्होंने भारी मन से विनोद खन्ना को ये सारा माजरा बताया और अपनी बात कहते-कहते वो रो दिए. राकेश ने रोते हुए कहा कि आपने सपोर्टिंग रोल नहीं किया तो फिल्म मेरे हाथ से चली जाएगी…मैं बर्बाद हो जाऊगा. फोटो साभार- IMDb

विनोद खन्ना को तरस आ गया. उन्होंने इस फिल्म के लिए ‘हां’ कह दिया. इन सब पचड़े में डैनी को फिल्म से आउट करना पड़ा. हालांकि , इस फिल्म के लिए विनोद खन्ना ने प्रकाश मेहरा से अमिताभ के बराबर ही फीस ली थी. 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘खून पसीना’ अमिताभ बच्चन की सुपर-डुपर हिट फिल्मों में से एक है. फोटो साभार- IMDb

हिंदी में इतनी हिट हुई थी ये फिल्म की इसे तमिल और तेलुगू में भी बनाया गया था. तेलुगू में ‘टाइगर’ नाम से फिल्म का रीमेक बना जिसमें एन टी रामा राव लीड रोल में थे. वहीं तमिल में से फिल्म ‘सिवा’ के नाम से रिलीज हुई जिसमे साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए थे.
August 21, 2025, 11:24 IST





