खेल » रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के सेट पर 100 लोग बीमार, चिकन कंटैमिनेशन.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के सेट पर 100 लोग बीमार, चिकन कंटैमिनेशन.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट पर 100 से अधिक लोग बीमार हुए. लेह में चिकन कंटैमिनेशन इसका कारण था. फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है और 5 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

आखिर क्यों रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के सेट पर बीमार पड़े 100 से ज्यादा लोग, अब क
फिल्मवालों ने क्या बताया
एक सूत्र ने कहा, “यह इस समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. यहां किसी भी तरह की लागत घटाने का सवाल ही नहीं उठता. लेह का इलाका शूटिंग के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है. यह 300 से अधिक लोगों की यूनिट है. यहां एक लोकल कंटैमिनेशन का मुद्दा सामने आया जिसकी वजह से यह हुआ. यह बेहद अफसोसजनक है कि ऐसी बेतुकी अफवाहें फैलाई जा रही हैं.”

दोबारा शुरू हुआ काम
प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने जोर देकर कहा कि वर्कर सेफ्टी हमेशा प्राथमिकता रही है. “हेल्थ, हाइजीन और क्रू सेफ्टी को हमेशा टॉप प्रायोरिटी दी गई है. अब अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं और सप्लायर की सख्त जांच भी की जा रही है. यूनिट ने काम दोबारा शुरू कर दिया है,” सूत्र ने आगे कहा.

कहां तक पहुंची शूटिंग
फिल्म अब अपनी शूटिंग के आखिरी चरण में है. जब आगे पूछा गया तो सूत्र ने कहा, “हमारे पास यहां कुछ और हफ्तों की शूट बाकी है. हम सितंबर के मध्य तक शूट खत्म करके मुंबई लौट जाएंगे.”

कब आएगी फिल्म
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज प्रोडक्शन की फिल्म धुरंधर को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है. इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं. यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

आखिर क्यों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के सेट पर बीमार पड़े 100 से ज्यादा लोग, अब क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी