Last Updated:
Top 10 Actress: टॉप पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस की लिस्ट सामने आ चुकी हैं. जहां नंबर 1 पर जो नाम है वो चौंका देगा. न दीपिका न आलिया न ही प्रियंका… टॉप 10 में साउथ एक्ट्रेस का जलवा है. चलिए टॉप 10 एक्ट्रेस से मिलवाते हैं.

अगर आपसे पूछा जाए कि इस वक्त कौन सी इंडियन एक्ट्रेस का जलवा चल रहा है? तो आपका जवाब क्या होगा… दीपिका, प्रियंका या आलिया? मगर लेटेस्ट रिपोर्ट इनमें से कोई भी नाम नंबर 1 पर नहीं है. चलिए टॉप 10 हीरोइनों की लिस्ट से रूबरू करवाते हैं जो बताती हैं कि अभी कौन सी फीमेल फिल्म स्टार पॉपुलर है.

इस लिस्ट को औरमैक्स मीडिया ने जारी किया है. जिसमें पॉपुलैरिटी को देखते हुए जुलाई 2025 के आंकड़ों कि हिसाब इस लिस्ट को तैयार किया गया है. जिसमें नंबर वन पर बॉलीवुड की नहीं बल्कि साउथ की एक्ट्रेस है. ये नाम हैं सामंथा रुथ प्रभु का. सामंथा जिन्हें लोग पुष्पा और फैमिली मैन सीरीज की वजह से जानते हैं.

सामंथा के बाद दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं. आलिया इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण पर भी भारी पड़ी हैं. वह आखिरी बार जिगरा फिल्म में नजर आई थीं.

तीसरे नंबर पर हैं दीपिका पादुकोण. जो आए मीडिया की हैडलाइन में बनी रहती हैं. मगर हैरानी की बात ये है कि उनके ऊपर इस महीने आलिया और सामंथा का नाम है.

चौथे नंबर पर जो नाम है वो आपको भी हैरान कर देगा. ये हैं काजल अग्रवाल का. इस लिस्ट में इस बार बॉलीवुड पर साथ की लड़कियां भारी पड़ी हैं. आपको हैरानी होगी कि 10 में से 8 नाम साउथ एक्ट्रेस के हैं.

5वें नंबर पर तृषा का है जो हाल में ही कमल हासन की फिल्म ठग्स में नजर आई थीं. वहीं 6ठे नंबर पर नयनतारा हैं. जिन्हें लेडी सुपरस्टार कहा जाता है.

7वें नंबर पर हैं रामायण की सीता सई पल्लवी. वह जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आने वाली हैं.

5वें नंबर पर हैं रश्मिका मंदाना, जो जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ थामा नाम की फिल्म ला रही हैं. रश्मिका इन सालों में काफी बड़ा नाम बन चुकी हैं. जो सलमान खान के साथ सिकंदर में भी दिखीं तो विक्की कौशल के साथ छावा जैसी ब्लॉकबस्टर भी दी.

9वें नंबर पर हैं श्रीलाला हैं, जिन्हें आपने पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग करते देखा था. 10वें पर हैं तमन्ना भाटिया.
August 21, 2025, 13:14 IST





