Last Updated:
Kapil Dev Love Story: युवराज सिंह, विराट कोहली, हरभजन सिंह ही नहीं, कपिल देव भी मशहूर एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे. वे शादी करने वाले थे, लेकिन उनकी लव स्टोरी का अंत तकलीफदेह हुआ. बाद में कपिल देव ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रोमी भाटिया से शादी कर ली और एक्ट्रेस बिना शादी के ही साउथ सिनेमा के सुपरस्टार के बच्चे की मां बन गईं. दोनों ने बाद में शादी कर ली.

नई दिल्ली: कपिल देव ने 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर भारतीयों को खूबसूरत यादें दीं. उन्होंने शोहरत के नए पैमाने गढे. उन पर खूब लेख लिखे गए और बच्चों ने स्कूल में उनकी जीत और शख्सियत के खूब पाठ पढ़े. उस यादगार पल का गवाह बनी थी कपिल देव की पत्नी रोमी देव. हालांकि, रोमी देव पहली और आखिरी महिला नहीं थीं, जो कपिल देव के प्यार में पड़ीं. कपिल देव का नाम साउथ की मशहूर एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा था.

कपिल देव अगर भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान थे, तो एक्ट्रेस भारतीय सिनेमा के लीजेंड की पूर्व-पत्नी थीं. कपिल देव ने रोमी देव से शादी करने से पहले सारिका को डेट किया था. 80 के दशक में कपिल देव और रोमी का रिलेशनशिप अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक उनका ब्रेकअप हो गया. कपिल देव फिर सारिका से मिलीं.

कपिल देव की सारिका से मुलाकात मनोज कुमार की पत्नी ने करवाई थी. दोनों की पहली मुलाकात सामान्य थी, लेकिन एक-दूसरे पर उनका गहरा असर पड़ा. वे मिलने लगे और डेटिंग शुरू कर दी. बॉलीवुडशादी.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के दोस्तों को लगता था कि वे शादी कर लेंगे. कपिल ने सारिका की मुलाकात अपने मम्मी-पापा से भी करवाई थी.

कपिल-सारिका के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था. फिर अचानक कपिल ने रिलेशनशिप से निकलने का फैसला किया. दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं, लेकिन उनमें से किसी ने इसका कारण नहीं बताया. कपिल ने फिर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड रोमी भाटिया से मिलने का फैसला किया.

कपिल देव के करीबी दोस्त सुनील भाटिया ने रोमी की उनकी मुलाकात करवाई थी. दोनों की पहली मुलाकात 1979 में एक टेस्ट मैच के दौरान हुई थी. कपिल के चार्म पर रोमी फिदा हो गई थीं. मुंबई में लोकल ट्रेन में यात्रा के दौरान कपिल ने रोमी को प्रपोज किया था.दोनों ने 1980 में शादी कर ली और 1996 में वे एक बेटी के मम्मी-पापा बने.

कपिल से शादी के बाद रोमी फैमिली बिजनेस संभालने लगीं. दूसरी ओर, सारिका ने कमल हासन से शादी कर ली, जिससे उनकी दो बेटियां हैं. उनका नाम है श्रुति हासन और अक्षरा हसन.

कमल हासन से शादी से पहले ही सारिका उनकी बेटी सारिका की मां बन गई थीं. एक्ट्रेस की बड़ी बेटी श्रुति हासन साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जबकि उनकी छोटी बेटी अक्षरा असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्ट्रेस हैं.

कमल हासन ने वाणी गणपति को तलाक देने के बाद 1988 में सारिका से शादी की थी. हालांकि, सुपरस्टार की दूसरी शादी भी नहीं चली. उन्होंने 2002 में सारिका से तलाक ले लिया.
August 24, 2025, 17:23 IST





