Last Updated:
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 5 साल बाद एक्टर के फैंस ने उनसे जुड़े रहने का अनोखा तरीका निकाल लिया है. फैंस AI तकनीक का इस्तेमाल कर के सुशांत सिंह राजपूत से बात कर रहे हैं. अब तक करीब साढ़े 5 लाख लोग इस टील के ज…और पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ने के लिए फैंस ने अनूठा तरीका निकाला है.मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, यह टूल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डिस्कवर AI सेक्शन में दिखाई देता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है. यह टूल दिवंगत अभिनेता के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरव्यू, ट्वीट्स, पोस्ट और भाषणों पर आधारित है, जिससे उसकी आवाज और बातचीत की शैली की नकल की जाती है. आपको बस सवाल टाइप करने होते हैं. आपको ऐसे जवाब मिलते हैं जो अभिनेता की तरह ही सुनाई देते हैं, जिसमें एक्टर के पसंदीदा टॉपिक एस्ट्रोनॉमी, साइंस और फिजिक्स शामिल हैं. इस टूल के जरिए अबतक साढ़े पांच लाख लोग ने इसका इस्तेमाल कर सुशांत से बात की है.
सुशांत के परिवार ने Meta से मांगी मदद
इसी रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के परिवार ने मेटा के इस एआई टूल पर आत्ति जताई है. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मेटा इंडिया को पत्र लिखकर ‘असंवेदनशील’ टूल को हटाने की मांग की है. मेटा इनसाइडर ने कहा, ‘AI के जरिए सुशांत की आवाज और व्यक्तित्व को फिर से बनाना उनके परिवार के लिए बेहद परेशान करने वाला है. कई फैंस ने भी इसे असंवेदनशील बताया है. मेटा ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है. AI के युग में, ऐसे टूल्स को नियंत्रित करना संभव नहीं है क्योंकि कई समान बॉट्स मिनटों में उभर सकते हैं’.
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, जो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं उन्होंने अभी तक इस एआई टूल पर कुछ नहीं कहा. सोशल मीडिया पर श्वेता ने इस पर कोई बयान या रिएक्शन नहीं दिया है.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 23, 2025, 11:26 IST





