भारत » जहां मारे गए थे पहलगाम के दरिंदे, वहीं फिर सेना का बड़ा एक्‍शन, एक-एक आतंकी का कश्‍मीर में होगा हिसाब

जहां मारे गए थे पहलगाम के दरिंदे, वहीं फिर सेना का बड़ा एक्‍शन, एक-एक आतंकी का कश्‍मीर में होगा हिसाब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Jammu Kashmir News: पहलगाम अटैक के बाद सेना ने श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में वारदात में शामिल तीनों आतंकियों को मार गिराया था. अब सेना ने इसी क्षेत्र में फिर बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक हा…और पढ़ें

जहां मारे गए पहलगाम के दरिंदे, वहीं सेना का एक्‍शन, हर आतंकी का होगा हिसाबसेना लगातार एक्‍शन मोड में है.
नई दिल्‍ली. जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है. श्रीनगर के हरवन इलाके के डचीगाम क्षेत्र में सेना और सुरक्षाबलों ने एक बड़ा आतंकी हाइडआउट बरामद किया है. यह वही क्षेत्र है जहां पहले तीन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी मारे गए थे, जो पहलगाम हमले में शामिल थे. पुलिस और सेना के अनुसार, हाइडआउट की खोज उस समय हुई जब इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गई. पहलगाम हमले के दौरान 26 टूरिस्‍ट को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद सेना ने पिछले महीने इन दरिंदों को मौत के घाट उतारा.

फर्जी दस्‍तावेज बरामद
हाइडआउट में आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री, हथियार और फर्जी पहचान दस्तावेज मिले हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह जगह पहले पहलगाम अटैक में शामिल आतंकियों के नेटवर्क का हिस्सा थी. सुरक्षाबलों ने बताया कि हाइडआउट में आतंकियों की गतिविधियों और लॉजिस्टिक सपोर्ट के सबूत मिले हैं. इलाके में रखे हथियार और अन्य उपकरण आतंकियों की योजना और उनकी आतंकवादी ट्रेनिंग के संकेत देते हैं. सेना अब पूरे क्षेत्र की पड़ताल कर रही है और हर निशान को बारीकी से खंगाल रही है.

एक-एक का होगा हिसाब
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बल इस हाइडआउट का पूरी तरह से विश्लेषण कर रहे हैं. जो भी आतंकियों का नाम या पहचान सामने आती है, उसके खिलाफ कानूनी और सैन्य कार्रवाई की जाएगी. यह कदम घाटी में आतंकवाद के जाल को तोड़ने और अगले हमलों को रोकने के लिए बेहद अहम है. डचीगाम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त और चेकिंग बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या सेना को दें. घाटी में आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है. सुरक्षा बलों का मानना है कि हाइडआउट का खुलासा और आतंकियों की योजना का पर्दाफाश करके घाटी में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

जहां मारे गए पहलगाम के दरिंदे, वहीं सेना का एक्‍शन, हर आतंकी का होगा हिसाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी