खेल » माधुरी दीक्षित का हीरो, 1 फ्लॉप के बाद हुए दीवालिया, पत्नी संग खेला बड़ा दांव, बन गया अमीर स्टार

माधुरी दीक्षित का हीरो, 1 फ्लॉप के बाद हुए दीवालिया, पत्नी संग खेला बड़ा दांव, बन गया अमीर स्टार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Bollywood Star Net worth: माधुरी दीक्षित के साथ एक्टर ने कई यादगार फिल्में दी हैं. वे आज बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में से एक हैं, लेकिन 2000 के दशक में एक फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दीवालिया हो गए थे. उन्होंने खुद अपनी कंगाली के बारे में बताया था, लेकिन एक समझदारी भरे निर्णय ने उनकी किस्मत पलट दी. वे फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के चलते बिजी हैं.

नई दिल्ली: 80 के दशक में मुंबई के चॉल से निकलकर एक नौजवान बॉलीवुड में छा गया था. शोहरत के साथ दौलत भी खूब कमाई. उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. लेकिन 90 के दशक में शाहरुख खान, सलमान खान जैसे नए एक्टर्स ऐसे छाए कि वे साइड रोल करने पर मजबूर हो गए. उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमाया, जहां एक फिल्म के फ्लॉप होने के बाद खुद को दीवालिया घोषि कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@apnabhidu)

jackie shroff, jackie shroff movies, jackie shroff movie boom, jackie shroff bankruptcy, jackie shroff net worth, jackie shroff investment, jackie shroff sony, ayesha shroff, sony entertainment television

एक्टर ने ‘कर्मा’, ‘त्रिदेव’ जैसी हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ ‘राम लखन’, ‘साजन’ जैसी फिल्में की हैं. 2000 दशक के मध्य तक एक्टर की गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार्स में होती थी, लेकिन उनके होम प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म ‘बूम’ के फ्लॉप होने के बाद दीवालिया हो गए थे, लेकिन अब उनकी गिनती एक बार फिर अमीर सितारों में होती है. यह सिर्फ एक्टिंग की वजह से मुमकिन नहीं हुआ. उन्होंने समझदारी के साथ निवेश किया था. (फोटो साभार: Instagram@apnabhidu)

jackie shroff, jackie shroff movies, jackie shroff movie boom, jackie shroff bankruptcy, jackie shroff net worth, jackie shroff investment, jackie shroff sony, ayesha shroff, sony entertainment television

हम जैकी श्रॉफ की बात कर रहे हैं. वे आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं और अक्सर सपोर्टिंग रोल में नजर आते हैं. जैकी ने फिल्म ‘बूम’ की असफलता के बाद अपनी कंगाली के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने बुरे वक्त को बड़ी समझदारी के साथ संभाला. 1994 में भारत सरकार ने नई इकोनॉमिक पॉलिसी का ऐलान किया था, जिसकी वजह से विदेशी कंपनियों की भारतीय केबल टेलीविजन मार्केट में एंट्री हुई. (फोटो साभार: Instagram@apnabhidu)

jackie shroff, jackie shroff movies, jackie shroff movie boom, jackie shroff bankruptcy, jackie shroff net worth, jackie shroff investment, jackie shroff sony, ayesha shroff, sony entertainment television

जैकी और उनकी पत्नी आयशा ने सरकार की इकोनॉमिक पॉलिसी का फायदा उठाया और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को भारत में काम शुरू करने में मदद की. जैकी की पत्नी आयशा ने ‘जीरो1 हसल’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 90 के दौर में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन में निवेश किया था. (फोटो साभार: Instagram@apnabhidu)

jackie shroff, jackie shroff movies, jackie shroff movie boom, jackie shroff bankruptcy, jackie shroff net worth, jackie shroff investment, jackie shroff sony, ayesha shroff, sony entertainment television

आयशा ने याद करते हुए कहा, ‘मेरा कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर से पहला सामना था, वह भी सोनी के साथ. हमारा 7 लोगों का एक ग्रुप था. मेरे पति जैकी की इमेज की वजह से फेम मिला. हमारे पास एक बैंकर था, एक टीवी का बंदा था और एक कंप्यूटर में कुशल था. हर किसी की अपनी खासियत थी.’ (फोटो साभार: Instagram@apnabhidu)

jackie shroff, jackie shroff movies, jackie shroff movie boom, jackie shroff bankruptcy, jackie shroff net worth, jackie shroff investment, jackie shroff sony, ayesha shroff, sony entertainment television

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शुरू में जैकी श्रॉफ और उनके ग्रुप को बोर्ड में शामिल करने के पक्ष में नही था, क्योंकि वे बड़ा निवेश चाहते थे. लेकिन जैकी श्रॉफ ने सोनी के लीडर के लिए एक शानदार पार्टी रखकर उन्हें मनाया, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े चेहरे पहुंचे थे. (फोटो साभार: Instagram@apnabhidu)

jackie shroff, jackie shroff movies, jackie shroff movie boom, jackie shroff bankruptcy, jackie shroff net worth, jackie shroff investment, jackie shroff sony, ayesha shroff, sony entertainment television

जैकी की पत्नी आयशा ने आगे कहा, ‘सुबह 6 बजे पार्टी खत्म हुई और लॉस एंजेलस से आए बॉस ने कहा- हम इस ग्रुप के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहे हैं. हमने अगले ही दिन पेपर पर साइन कर दिए.’ जैकी को इस डील से भारी मुनाफा हुआ. (फोटो साभार: Instagram@apnabhidu)

jackie shroff, jackie shroff movies, jackie shroff movie boom, jackie shroff bankruptcy, jackie shroff net worth, jackie shroff investment, jackie shroff sony, ayesha shroff, sony entertainment television

आयशा श्रॉफ से जब पूछा गया कि उन्हें कितना मुनाफा हुआ, तो वे बोलीं, ‘अगर डील को कॉन्सेप्ट के जरिये समझाऊं, तो उस वक्त 1 लाख रुपये के निवेश पर 100 करोड़ रुपये का रिटर्न था.’ जैकी के परिवार ने मुनाफे के जरिये फिल्मों से इतर अपना बिजनेस एंपायर खड़ा किया. हिंदुस्तानटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज एक्टर की नेटवर्थ 400 करोड़ रुपये के आस-पास है. उन्होंने स्पोर्ट्स लीग, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के अलावा भी कई जगह निवेश किया हुआ है. जैकी श्रॉफ को हाल में ‘हाउसफुल 5’, ‘गुड बैड अगली’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ में देखा गया. वे अगली बार फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे, जो अगले साल रिलीज होगी. (फोटो साभार: Instagram@apnabhidu)

homeentertainment

माधुरी दीक्षित का हीरो, 1 फ्लॉप के बाद हुए दीवालिया, पत्नी संग खेला बड़ा दांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी