Last Updated:
सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से डेजी शाह ने बॉलीवुड में कदम रखा था. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि शूट के दौरान सलमान खान को उनकी ड्रेस बहुत छोट लगी थी, जिसे उन्होंने कंबल से कवर करने के लिए कहा था.
सलमान खान की फिल्म जय हो से डेजी शाह ने किया था डेब्यू.नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म जय हो से डेब्यू किया था. यह मूवी साल 2014 में रिलीज हुई थी. हाल ही में डेजी ने महिलाओं के पहनावे को लेकर सलमान खान की खास सोच पर बात की. उन्होंने शूटिंग के दौरान का किस्सा भी बताया, जब सलमान खान को एक्ट्रेस की ड्रेस बहुत छोटी लगी और फिर उन्होंने कंबल से कवर करने की सलाह दी थी.
सलमान खान उन सितारों में से हैं, जो महिलाओं के पहनावे को लेकर एक खास सोच रखते हैं जिनके साथ वे काम करते हैं. उनका स्पष्ट मानना है कि सेट पर महिलाओं को छोटे कपड़े और डीप नेकलाइन ड्रेसेज नहीं पहननी चाहिए. हाल ही में Hauterrfly के साथ बातचीत में डेजी शाह से पूछा गया कि सेट पर सलमान खान महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल कैसे बनाते हैं.
सलमान खान को बहुत छोटी लगी थी नाइट ड्रेस
इस पर डेजी शाह ने बताया कि सलमान खान का मानना है कि महिलाओं को फिल्मों में शोपीस की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि लड़की को जितना ढकोगे, उतनी ही ज्याादा सुंदर दिखेगी.’ डेजी शाह ने शूटिंग का एक किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा, ‘एक आउटफिट था जो मुझे पहनना था, एक ऐसा सीन था जिसमें मुझे सुबह-सुबह उठते हुए दिखाया जाना था. सलमान को मेरी ड्रेस थोड़ी अजीब लगी, तो उन्होंने कहा कि इसे कंबल से ढक दो. उनके मुताबिक, वह नाइट ड्रेस कुछ ज्यादा ही छोटी थी.’
‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने अपनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग लद्दाख में शुरू कर दी है. इस मूवी में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी. फिल्म की कास्ट में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज जैसे सितारे दिखेंगे. ‘बैटल ऑफ गलवान’ जून 2020 की सच्ची घटना पर आधारित है, जब भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लद्दाख की ऊंचाई वाली गलवान घाटी में भिड़ंत हुई थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
August 23, 2025, 11:50 IST





