खेल » बिहार का वो ‘रॉबिनहुड’ EX सांसद, जिससे इंस्पायर थे मेकर्स! बनाई फिल्म तो साबित हुई HIT, IMDb रेटिंग भी है फाड़ू

बिहार का वो ‘रॉबिनहुड’ EX सांसद, जिससे इंस्पायर थे मेकर्स! बनाई फिल्म तो साबित हुई HIT, IMDb रेटिंग भी है फाड़ू

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गोपालगंज से पूर्व बाहुबली सांसद के दुनिया से जाने के बाद अचानक से लोगों को 1987 में आई फिल्म ‘प्रतिघात’ याद आई. क्या था काली प्रसाद पांडेय का इससे कनेक्शन चलिए बताते हैं.

बिहार का 'रॉबिनहुड' EX सांसद, जिससे इंस्पायर थे मेकर्स! बनी मूवी साबित हुई HITफिल्म में विलेन काली चरण का रोल एक्टर चरण राज ने निभाया था.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा और रीजनल सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें कहानी की जड़ें बिहार और उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं से जुड़ी हैं. बॉलीवुड में ‘गंगाजल’, ‘अपहरण’, ‘राजनीति’,’ गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘आंखें’ जैसी फिल्में हैं तो वहीं, भोजपुर सिनेमा में भी ‘लहू के दो रंग’,’गब्बर सिंह’ जैसी फिल्में बाहुबली छवि को ग्लोरिफाई करती रही हैं. लेकिन क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जो साल 1987 में छोटे से बजट पर बनी और फिल्म ने शानदार कमाई की थी. फिल्म में विलेन का किरदार बिहार के ‘रॉबिनहुड’ एक्स सांसद काली प्रसाद पांडेय से प्रेरित था.

बिहार की राजनीति हमेशा से ही बाहुबली नेताओं की कहानियों से भरी रही है. इन्हीं किस्सों में एक नाम काली प्रसाद पांडेय का है. गोपालगंज से पूर्व सांसद, जिनका नाम 80 और 90 के दशक में बिहार के सबसे ताकतवर बाहुबलियों में लिया जाता था. उस दौर में काली पांडेय को कई लोग ‘रॉबिनहुड’ भी कहते थे, क्योंकि एक तरफ वह गरीबों की मदद करते थे. वहीं दूसरी ओर उनके खिलाफ अपराध और दबंगई के आरोप भी लगे. कल देर रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके दुनिया से जाने के बाद अचानक से लोगों को 1987 में आई फिल्म ‘प्रतिघात’ याद आई. क्या था काली प्रसाद पांडेय का इससे कनेक्शन चलिए बताते हैं.

तेलुगु फिल्म ‘प्रतिघातना’ की रीमेक थी ‘प्रतिघात’

दरअसल, साल 1987 में आई फिल्म ‘प्रतिघात’ हिंदी नारीवादी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन एन. चंद्रा ने किया है और इसमें सुजाता मेहता मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म टी. कृष्णा द्वारा निर्देशित 1985 की तेलुगु फिल्म प्रतिघातना की रीमेक है, जिसमें विजयशांति मुख्य भूमिका में थीं. कहा जाता है कि काली पांडेय के आतंक और प्रभाव से प्रभावित होकर फिल्मकार एन. चंद्रा ने ये फिल्म बनाई थी.

Kali Prasad Pandey, 1987 hit movie Inspired by Kali Prasad Pandey, Pratighaat, Pratighaat film, Pratighaat Imdb raiting, Bihar Robin Hood EX MP Kali Prasad Pandey, Pratighaat Film cast, Pratighaat budget and collection, काली प्रसाद पांडेय, प्रतिघात, प्रतिघात फिल्म, प्रतिघात फिल्म की कहानी, प्रतिघात की आईएमबीडी रेटिंग
ये फिल्म यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.

क्या थी फिल्म की कहानी

फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह एक शहर का डॉन काली प्रसाद राजनीति और अपराध का खेल खेलता है. फिल्म राजनीति और अपराधियों के गठजोड़ और एक कॉलेज लेक्चरर की कहानी है, जो सार्वजनिक रूप से नग्न होने के बाद भी उनका सामना करती है. अपने अपमान का बदला लेने के लिए अकेले उसके खिलाफ खड़ी होती है और अंत में उसी के चुनाव चिन्ह से उसका अंत कर देती है. फिल्म में जिस निर्दयी ‘काली प्रसाद’ का चरित्र था, माना जाता है कि उसकी झलक वास्तविक जीवन के काली प्रसाद पांडेय से ली गई थी. हालांकि मेकर्स ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की. हालांकि, न्यूज-18 इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बाहुबली छवि वाले काली पांडेय ने ये माना था.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

फिल्म में नाना पाटेकर, सुजाता मेहता, अरविंद कुमार, चरण राज, अशोक सराफ, दिलीप जोशी, उषा नाडकर्णी जैसे दिग्गज सितारे थे. फिल्म के बजट का बात करें तो ये आंकड़े नहीं हैं कि फिल्म कितने बजट में तैयार की थी. लेकिन माना जा रहा है कि ये लो बजट फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 8 लाख रुपये का कारोबार किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट साबित हुई थी.ये फिल्म डायरेक्टर के हिट हैट्रिक का हिस्सा थी. फिल्म का आईएमडीबी रेटिंग का बात करें तो 2. 44 घंटे वाली इस फिल्म की रेटिंग 7 है.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

बिहार का ‘रॉबिनहुड’ EX सांसद, जिससे इंस्पायर थे मेकर्स! बनी मूवी साबित हुई HIT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी