Last Updated:
Rare Earth Minerals: भविष्य में एनर्जी का सोर्स पूरी तरह से बदल सकता है. फॉसिल फ्यूल्स (जैसे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, कोयला) का समय लदने वाला है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में रेयर अर्थ मिनरल्स …और पढ़ें
भारत के पास तकरीबन 70 लाख टन रेयर अर्थ मिनरलस का रिजर्व है. (फोटो: रॉयटर्स)अनुमान है कि चीन की जमीन में 4.4 करोड़ टन रेयर अर्थ मिनरल्स हैं. दूसरे नंबर पर कौन है? जी हां…दूसरे नंबर पर ब्रिक्स का ही एक और मेंबर कंट्री ब्राज़ील है. अनुमान है कि ब्राज़ील की जमीन में 2.1 करोड़ टन रेयर अर्थ दबे हैं यानी इस गेम में ब्राज़ील दुनिया का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है, क्योंकि आने वाला टाइम तो इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ही दिख रहा है. पेट्रोल डीजल के जमाने लदने वाले हैं. सऊदी अरब से लेकर कतर वगैरह सब आगे की प्लानिंग कर रहे हैं, जब उनके तेल से कमाई के दिन खत्म होने वाले हैं. पहले देखते थे कि किस देश के पास कितना तेल का भंडार है. अब जमाना आएगा रेयर अर्थ के भंडार का. इस मामले में फिलहाल चीन बेताज बादशाह है. ब्राज़ील के पास दूसरा सबसे बड़ा भंडार है. आपको पता है कि इस मामले में तीसरे स्थान पर कौन है. अपना भारतवर्ष. देश में करीब 70 लाख टन रेयर अर्थ मिनरल्स होने का अनुमान है.
भारत के लिए गेम चेंजर
क्या हैं रेयर अर्थ मिनरल्स
अब सवाल है कि रेयर अर्थ मिनरल्स क्या हैं? ज्यादातर लोगों को इसका आइडिया नहीं है. पहली बात तो ये समझिये कि इसमें 17 धातु होते हैं. जैसे लोहा होता है. तांबा होता है. सोना होता है. चांदी होती है ये भी वैसे ही मिनरल्स हैं. ये भी धरती के अंदर पाए जाते हैं और इनकी भी माइनिंग होती है. जैसे लोहा निकालते हैं. सोना निकालते हैं. इन 17 धातुओं की भी खदानें होती हैं और वहां से इन्हें निकाला जाता है. इनमें ख़ास बात क्या है? तो पहली बात तो ये कि इनको आसानी से धरती से निकाला नहीं जा सकता और दूसरा ये कि निकालने के बाद इनको अलग करना, साफ़ करना, रिफ़ाइन करना बहुत टेढ़ी खीर है. वो तकनीक बहुत से देशों के पास नहीं है. लोहा, सोना, चांदी वगैरह तो सदियों से निकाला जा रहा है और इसमें कई देशों को महारत हासिल है. बता दें कि इन 17 धातुओं का कुछ टाइम पहले तक कोई ख़ास इस्तेमाल नहीं था, पर अब समय बदल गया है. अब रेयल अर्थ मिनरल्स का टाइम आ गया है.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 23, 2025, 07:04 IST





