खेल » सुनीता आहूजा ने तलाक के लिए फाइल किया केस, कोर्ट ने गोविंदा को भेजा समन, धोखेबाजी-गैर महिला से अफेयर का आरोप

सुनीता आहूजा ने तलाक के लिए फाइल किया केस, कोर्ट ने गोविंदा को भेजा समन, धोखेबाजी-गैर महिला से अफेयर का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ कोर्ट में तलाक फाइल किया हुआ है. वह सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर भी हो रही हैं, लेकिन गोविंदा ऐसा नहीं कर रहे हैं. सुनीता ने शादी में धोखा देने, अलग रहने और दुख देने के आरोप …और पढ़ें

सुनीता आहूजा ने तलाक के लिए फाइल किया केस, कोर्ट ने गोविंदा को भेजा समनसुनीता आहूजा ने डिवोर्स फाइल किया हुआ है.
मुंबई. सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक व्लॉग में गोविंदा के साथ अपने तलाक की अफवाहों के बारे में बात की थी. अब, एक नई अपडेट के मुताबिक, सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. उन्होंने गोविंदा पर ‘प्यार-शादी में धोखा देने, दुख देने और अलग रहने के आधार पर तलाक मांगा है. सुनीता आहूजा ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है.

हाउटरफ्लाई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था और जून से दोनों इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. सुनवाई के दौरान सुनीता समय कोर्ट में उपस्थित हो रही हैं, गोविंदा गायब रहे हैं. इससे पहले सुनीता ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में तलाक की अफवाहों के बारे में बात की थी.

सुनीता आहूजा ने घर तोड़ने वालों के लिए मांगी बद्दुआ

सुनीता आहूजा ने आगे कहा, “लेकिन हर चीज मिलना आसान नहीं होता, ऊंच-नीच हो जाती है. पर मैं माता पे इतना विश्वास करती हूं कि आज मैं अगर कुछ देख भी रही हूं, तो मैं जानती हूं जो मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, उसको तो… वो बैठी है मां काली.”

सुनीता आहूजा ने किसी को बताया घर तोड़ने वाला

सुनीता ने आगे कहा, “एक अच्छे इंसान को और एक अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं है. मैं तीनों माता को इतना प्रेम करती हूं. जो भी परिस्थिति है और जो घर-परिवार तोड़ने की कोशिश करेगा, उसको मां बख्शेगी नहीं.”

गोविंदा का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर की चर्चा

इस साल फरवरी में, कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने लगातार असहमति और अलग-अलग लाइफ स्टाइल की वजह से अलग होने का फैसला किया है. यह भी कहा गया कि गोविंदा की एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ बढ़ती नजदीकियां उनके कथित सेपरेशन का प्रमुख कारण हैं. बाद में, उनके वकील ने भी कहा कि हालांकि इस कपल ने छह महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी, वे फिर से एक साथ आ रहे हैं.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सुनीता आहूजा ने तलाक के लिए फाइल किया केस, कोर्ट ने गोविंदा को भेजा समन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी