भारत » India France Defense Deal | AMCA Fighter Jet | भारत-फ्रांस की सीक्रेट डील: AMCA फाइटर जेट के लिए Safran बनाएगा 120KN का तुफानी इंजन

India France Defense Deal | AMCA Fighter Jet | भारत-फ्रांस की सीक्रेट डील: AMCA फाइटर जेट के लिए Safran बनाएगा 120KN का तुफानी इंजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

AMCA Fighter Jet: भारत-फ्रांस ने AMCA फाइटर जेट के लिए 120KN इंजन बनाने की सीक्रेट डील की है. Safran के साथ बनेगा यह इंजन भारतीय वायुसेना को आसमान में सबसे ताकतवर बनाएगा. रक्षा क्षेत्र में इसे बड़ी छलांग माना ज…और पढ़ें

Safran बनाएगा 120KN इंजन, AMCA को आसमान का बादशाह बनाएगी भारत-फ्रांस डीलभारत-फ्रांस ने मिलकर AMCA Mk-2 के लिए 120KN इंजन बनाने की डील पक्की की.
AMCA Fighter Jet: भारत ने अपने महत्वाकांक्षी 5th Generation फाइटर जेट प्रोग्राम AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्टि की है कि भारत और फ्रांस की मशहूर कंपनी Safran मिलकर एक 120 KN का तुफानी इंजन बनाएंगे, जो भारतीय वायुसेना को ‘हाइपर पावर’ देगा. इस इंजन से लैस होकर AMCA को आसमान का बादशाह माना जा रहा है.

लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर चर्चाएं चल रही थीं. इसमें Rolls Royce (UK) और GE (US) जैसी दिग्गज कंपनियां भी दावेदारी कर रही थीं. लेकिन आखिरकार भारत ने Safran के साथ हाथ मिला लिया. इसका मतलब साफ है कि शुरुआती AMCA यूनिट्स GE-414 इंजन से उड़ान भरेंगे. लेकिन Mk-2 यानी अपग्रेडेड वर्ज़न को Safran का 120 KN इंजन पावर देगा.

Horizon 2047 और इनोवेशन ईयर से जुड़ा प्रोजेक्ट
यह इंजन प्रोग्राम भारत-फ्रांस के Horizon 2047 रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है. खास बात यह है कि साल 2026 को दोनों देश Innovation Year के रूप में मनाने वाले हैं. ऐसे में यह डील सिर्फ सैन्य ताकत ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और डिप्लोमेसी में भी मील का पत्थर साबित होगी.

Safran का वादा – सिर्फ इंजन नहीं, पूरा इकोसिस्टम
सूत्रों के मुताबिक Safran ने भारत में सिर्फ एक इंजन बनाने की डील नहीं की है, बल्कि उसने यहां पूरे एयरक्राफ्ट इंजन इकोसिस्टम खड़ा करने का प्रस्ताव दिया है. यानी भविष्य में भारत में ही कई तरह के एयरक्राफ्ट इंजनों का निर्माण और रिसर्च होगा. यह कदम भारत को एयरो इंजन टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित हो सकता है.

हैदराबाद में बनेगा हाई-टेक MRO सेंटर
Safran पहले से ही भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है. कंपनी हैदराबाद में Rafale फाइटर जेट के M88 इंजन के लिए Maintenance, Repair & Overhaul (MRO) सुविधा बना रही है. यह दुनिया का पहला सेंटर होगा जहां फ्रांस के बाहर M88 इंजन मॉड्यूल की मरम्मत होगी. इससे भारत को हाई-टेक्नोलॉजी और रोजगार दोनों का फायदा मिलेगा.

भारत को मिलेगा आसमान का असली शेर
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि Safran का यह इंजन AMCA Mk-2 को सुपर पावर देगा. 120 KN पावर के साथ यह फाइटर जेट किसी भी प्रतिद्वंदी को पछाड़ने की क्षमता रखेगा. भारत के लिए यह डील उस सपने को सच करेगी, जिसमें स्वदेशी फाइटर जेट और स्वदेशी इंजन के साथ भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे ताकतवर एयरफोर्स में गिनी जाएगी. अब देखना होगा कि जब यह तुफानी इंजन तैयार होकर AMCA में लगेगा, तब आसमान में भारत की गरज को कौन रोक पाएगा.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

Safran बनाएगा 120KN इंजन, AMCA को आसमान का बादशाह बनाएगी भारत-फ्रांस डील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी