भारत » Hyderabad Minor Girl Murder: बात सिर्फ इतनी..हैदराबाद में पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची को 21 बार चाकू मार; मौत

Hyderabad Minor Girl Murder: बात सिर्फ इतनी..हैदराबाद में पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची को 21 बार चाकू मार; मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Hyderabad Minor Girl Murder: हैदराबाद में 10 साल की सहस्रा की पड़ोसी लड़के ने बेरहमी से हत्या कर दी. मासूम पर 21 बार चाकू से वार किए गए.

हैदराबाद: बात सिर्फ इतनी...पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची को 21 बार चाकू मारा, मौतहैदराबाद में पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची को 21 बार चाकू मारा.

हैदराबाद: सिर्फ 10 साल की बच्ची और उस पर 18 से 21 बार चाकू से वार! वजह? महज एक क्रिकेट बैट चोरी करने की चाहत. हैरान करने वाली ये वारदात हैदराबाद से सामने आई है. सहस्रा नाम की ये बच्ची क्लास 6 की छात्रा थी. पापा बाइक मैकेनिक, मां लैब टेक्नीशियन, सीधी-सादी मिडिल क्लास जिंदगी. सोमवार का दिन था, उसका छोटा भाई जो सिर्फ 6 साल का है, स्कूल चला गया था और सहस्रा घर पर अकेली थी. तभी घटना को अंजाम दिया गया.

पड़ोसी लड़के की खौफनाक करतूत
पुलिस की जांच में सामने आया कि उसके घर के ठीक पास रहने वाला 14 साल का लड़का चुपके से भीतर घुसा. हाथ में चाकू… और फिर जो हुआ, वो सुनकर रूह कांप जाए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने मासूम बच्ची पर 18 से 21 बार चाकू से वार करके मार डाला. पुलिस के मुताबिक, लड़का सहस्रा का क्रिकेट बैट चुराना चाहता था.

पिता आए तो पता चला…
उस रोज दोपहर जब सहस्रा के पापा घर लौटे, तो सामने ऐसा मंजर था जिसने उनकी जिंदगी उलट दी. मासूम बेटी खून से लथपथ पड़ी थी. वहीं से पुलिस में मामला पहुंचा और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

साइबराबाद पुलिस ने कई टीमें बनाईं और चार दिन की तलाश के बाद पड़ोसी लड़के को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने क़ुबूल भी किया कि उसी ने सहस्रा की हत्या की. लेकिन पुलिस के लिए अभी भी बड़ा सवाल हैअगर सिर्फ बैट चोरी करना था, तो लड़का चाकू लेकर क्यों आया?

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

हैदराबाद: बात सिर्फ इतनी…पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची को 21 बार चाकू मारा, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी