खेल » गोपाल पाठा के पोते के आरोप पर गरजे विवेक अग्निहोत्री, द बंगला फाइल्स पर FIR के बाद बोले- ‘पैसों के लिए लोग…’

गोपाल पाठा के पोते के आरोप पर गरजे विवेक अग्निहोत्री, द बंगला फाइल्स पर FIR के बाद बोले- ‘पैसों के लिए लोग…’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

The Bengal Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 1946 के दंगे पर बनी है. फिल्म की कहानी गोपाल मुखर्जी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिन्होंने दंगे के दौरान हिंदुओं को बचाने में अहम रोल निभा…और पढ़ें

गोपाल पाठा के पोते के आरोप पर गरजे विवेक अग्निहोत्री-  'पैसों के लिए लोग...'‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को रिलीज होगी. (फोटो साभार-इंस्टाग्राम vivekagnihotri)
नई दिल्ली: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों से घिरी हुई है, जिसकी कहानी 1946 के कोलकाता नरसंहार की अहम शख्सियत गोपाल मुखर्जी के इर्द-गिर्द रची गई है, जिन्होंने दंगों के वक्त हिंदुओं को बचाने में अहम रोल निभाया था. लेकिन ‘द बंगाल फाइल्स’ में गोपाल मुखर्जी को गलत तरीके से दिखाने में इसकी आलोचना हो रही है. विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ गोपाल मुखर्जी के पोते ने एफआईआर दर्ज की है, जिस पर अब डायरेक्टर ने रिएक्शन दिया है.

कोलकाता में फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर रिलीज पर जब बैन लगा, तो डायरेक्टर ने ममता बनर्जी की सरकार पर अटैक किया. अब वे ही विवादों से घिरते जा रहे हैं. फिल्म में 16 अगस्त 1946 को हुए दंगे को दिखाया गया है, जिसकी शुरुआत ‘ऑल इंडिया मुस्लिम लीग’ के अलग देश के अलाप के साथ हुई थी. फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी. गोपाल पाठा के पोते शांतनु मुखर्जी ने पिछले दिनों उनके दादा का नाम खराब करने के आरोप में विवेक अग्निहोत्री को नोटिस भेजा है. उन्होंने फिर बंगाल फाइल्स के मेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज
शांतनु मुखर्जी ने आरोप लगाया कि डायरेक्टर ने पर्सनल रील में गोपाल पाठा को ‘एक था कसाई’ कहकर संबोधित किया था. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान विवेक ने शांतनु मुखर्जी के आरोपों पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘अगर कोई किसी महान इंसान का बेटा या पोता है, तो इसका मतलब नहीं कि वह भी महान है. गांधी और नेहरू के नाती-पोते उनकी तरह महान नहीं थे. मिस्टर शांतनु मुझसे फोन पर बात कर रहे थे. वे टीएमसी के साथ बातचीत कर रहे थे. इसलिए, वे वह बोल रहे हैं, जो उनसे बोलने को कहा गया. जब ऐसी फिल्में आती हैं, तो आखिरी समय पर कई लोग फिल्ममेकर्स को ब्लैकमेल करने लगते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उन्हें खूब पैसे मिल जाएंगे. लेकिन ब्लैकमेल के तहत मैं उन्हें एक पैसा देने वाला आखरी शख्स हूं. मैंने फिल्म में उनका आभार जताने का ऑफर दिया था.’

गोपाल पाठा पर एक छोटा एपिसोड है ‘द बंगाल फाइल्स’
जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या शांतनु मुखर्जी उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं, तो वे बोले, ‘मैंने ऐसा नहीं कहा. मैं बता रहा हूं कि कुछ लोग उन फिल्मों से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, जो थोड़े बहुत विवादों से घिर जाती है. मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं.’ फिल्ममेकर ने दावा किया कि ‘द बंगाल फाइल्स’ गोपाल पाठा पर एक छोटा एपिसोड है. वे बोले, ‘गोपाल पाठा ने बीबीसी से कहा था- मैंने बोला कि वो एक मारे तुम दस मारना. फिल्म में यह डायलॉग भी है. यह गोपाल मुखर्जी का यह पक्ष उनके पोते शांतनु मखर्जी के इंटरव्यू पर आधारित है, जो उन्होंने कुछ साल पहले दिया था. अब उनका राजनीतिक झुकाव कहीं और है, इसलिए वह दूसरी भाषा बोल रहे हैं.’ विवेक ने कहा कि उन्होंने गोपाल पाठा को फिल्म में हीरो की तरह दिखाया है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गोपाल पाठा के पोते के आरोप पर गरजे विवेक अग्निहोत्री- ‘पैसों के लिए लोग…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी