Last Updated:
5 Bollywood superstars as Villain : हर समाज में एक आम धारणा है कि हीरो वही होता है जो जिंदादिल हो, साहसी हो. उसमें दुनिभायर की सभी खूबियां हों. विलेन तो सिर्फ कपटी, दुराचारी, बुरे आचरण वाला होता है. बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में हमें यही सब देखने को मिलता है. फिल्म का हीरो जैसे ही विलेन के सामने आता है, दर्शक ताली पीटने लगते हैं. हीरो में विलेन की कल्पना करना आसान नहीं है लेकिन बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स ने इस मिथक को तोड़ा. उन्होंने जब पर्दे पर विलेन का रोल निभाया तो उनकी अदा पर दर्शक फिदा हो गए. इतना ही नहीं, इन सुपरस्टार्स का स्टारडम और भी बढ़ गया.

बॉलीवुड में ऐसा कई बार हुआ है कि हीरो ने विलेन का किरदार निभाया और उसे जीवंत कर दिया. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अजय देवगन का आता है. उन्होंने 2004 में ‘खाकी’ फिल्म निगेटिव रोल किया था. इस रोल के लिए अजय देवगन की आज भी बहुत तारीफ की जाती है. इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, एक्शन बहुत ही शानदार था. कहानी और रियल्टी के बीच का फर्क ही खत्म हो गया था.

23 जनवरी 2004 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में हमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, तुषार कपूर, ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आए थे. यह दूसरा मौका था जब अजय देवगन निगेटिव रोल में नजर आए थे. इससे पहले उन्होंने 2002 में आई दीवानगी फिल्म में निगेटिव रोल किया था. बेस्ट विलेन का अवार्ड भी उन्हें इस फिल्म में मिला था. ऐश्वर्या राय के किरदार के ट्विस्ट ने महफिल ही लूट ली थी.

इस लिस्ट में दूसरा नाम अक्षय कुमार का आता है. उन्होंने अपने करियर में अफलातून, अजनबी जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल किया है. अजनबी से ही करीना कपूर और बिपासा वासु ने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था. इसके अलावा, उन्होंने खिलाड़ी 420 और रोबोट 2.0 में भी विलेन जैसा किरदार निभाया था.

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत में ही कई निगेटिव रोल किए. ‘डर’, ‘अंजाम’ और ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान ने निगेटिव रोल्स से ही शाहरुख खान को पॉप्युलैरिटी मिली थी. अंजाम फिल्म में निगेटिव रोल के लिए तो उन्हें बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था.

मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने धूम 3 में साहिर/समीर चोर का रोल निभाकर जमकर वाहवाही लूटी थी. 1947: अर्थ में भी उनकी भूमिका डार्क थी. 2006 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘फना’ में आमिर खान ने ‘रेहान कादरी’ का किरदार निभाया था, जो एक गुप्त आतंकवादी है और पर्यटक गाइड होने का दिखावा करता है.

इस लिस्ट में पांचवा नाम ऋतिक रोशन का है. सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने वॉलीवुड करियर की शुरुआत 2000 में आई फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से की थी. ऋतिक रोशन ने धूम 2 में एक सुपर चोर का किरदार निभाय था. फिल्म में किरदार का नाम था मिस्टर ए. जो लड़कियों को अपना दीवाना बनाता था और कीमती सामान चुराता था. ऋतिक ने अपना रोल इतने शानदार अंदाज में निभाया था कि इस फिल्म के स्टार बन गए थे.
August 22, 2025, 15:05 IST





