भारत » Jackie Shroff Money Magic : जैकी दादा ने 1 लाख रुपये से बना लिए 100 करोड़, वह भी सिर्फ 15 साल में

Jackie Shroff Money Magic : जैकी दादा ने 1 लाख रुपये से बना लिए 100 करोड़, वह भी सिर्फ 15 साल में

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Jackie Shroff Money Masterstroke Story : जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा श्रॉफ ने हाल में अपने सबसे स्‍मार्ट निवेश का खुलासा किया, जिसने 1 लाख रुपये को महज 15 साल में 100 करोड़ का बना दिया.

जैकी दादा ने 1 लाख रुपये से बना लिए 100 करोड़, वह भी सिर्फ 15 साल मेंजैकी श्रॉफ ने सोनी में बड़ा निवेश किया था.
नई दिल्‍ली. सही जगह पर लगाया पैसा किस तरह किस्‍मत चमका सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण है बॉलीवुड कलाकार जैकी श्राफ उर्फ जैकी दादा का निवेश. जैकी दादा और उनकी फैमिली ने करीब 15 साल पहले महज 1 लाख रुपये का निवेश किया था, जो आज बढ़कर 100 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा का हो चुका है. इतना तगड़ा रिटर्न आखिर किस तरह के निवेश से मिला, इसका पूरा खुलासा जैकी श्राफ की पत्‍नी आयशा श्राफ ने किया है. उन्‍होंने बताया कि कैसे उनका छोटा सा निवेश आज करोड़ों के रिटर्न में बदल चुका है.

एक पॉडकास्‍ट में आयशा ने खुलासा किया कि पर्दे के पीछे किया गया उनका यह निवेश आज गेमचेंजर साबित हुआ है. उन्‍होंने बताया कि यह निवेश ऐसे समय में किया गया था जब उनका परिवार भयंकर आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. उनके प्रोडक्‍शन हाउस में बनी बूम फिल्‍म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी और उनके पैसे भी डूब गए थे. ऐसे समय में किए गए इस निवेश ने आखिरकार सभी नुकसान की भरपाई कर दी. आयशा का कहना है कि यह उनके सबसे स्‍मार्ट और रिवार्डिंग वित्‍तीय फैसलों में से एक था.

कहां लगाया था पैसा
आयशा ने बताया कि उन्‍होंने जैकी के साथ मिलकर जैकी श्राफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम से प्रोडक्‍शन हाउस शुरू किया था और उसी समय सोनी एंटरटेनमेंट की लॉन्चिंग के समय उसमें निवेश किया था. जेरोध के एक प्रोग्राम जीरो1 हसल में आयशा ने बताया कि कैसे एक ही समय शुरू किए गए दो निवेश में से एक बर्बाद हो गया और दूसरे ने उनके सभी नुकसान की भरपाई कर दी. उन्‍होंने कहा कि सोनी में किए गए उनके निवेश ने सभी नुकसान को एक झटके में ही पूरा कर दिया.

कैसे किया सोनी में निवेश
आयशा ने बताया कि जैकी श्राफ ने अपने स्‍टारडम को भुनाने के लिए सोनी के एग्‍जीक्‍यूटिव को एक ग्रैंड पार्टी दी थी और उन्‍हें बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के लिए बुलाया. आखिरकार यह डील फाइनल हुई और उन्‍होंने सोनी के साथ निवेश करने के साथ ही एक करार किया. यह करार इतना सक्‍सेसफुल रहा कि सारे नुकसान की भरपाई हो गई. यहां किए गए निवेश से मिला रिटर्न ऐसा रहा मानो 1 लाख रुपये लगाकर 100 करोड़ रुपये कमा लिए हों. गौरतलब है कि जैकी दादा और उनकी फैमिली ने सोनी 1 लाख से कहीं ज्‍यादा का निवेश किया था, उनका रिटर्न प्रति एक लाख पर 100 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि, उन्‍होंने 15 साल बाद अपने शेयर बेच दिए और इस तरह सोनी के साथ उनका रिश्‍ता भी खत्‍म हो गया.

क्‍या हुआ प्रोडक्‍शन हाउस का
जैकी के प्रोडक्‍शन हाउस में बनी फिल्‍म बूम को बड़ी स्‍टारकास्‍ट के साथ साल 2002 में रिलीज किया गया था. इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, जैकी दादा, गुल्‍शन ग्रोवर, बो डेरेक और कटरीना कैफ थीं. बदकिस्‍मती से फिल्‍म रिलीज होने से पहले ही इसका पाइरेट वर्जन बाजार में आ गया और यह बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इस असफलता से जैकी और उनकी पत्‍नी दिवालिया तक हो गए. इस फिल्‍म में सलमान रुश्‍दी तक को शामिल किया गया था. लिहाजा इसका बजट काफी ज्‍यादा था और काफी नुकसान भी हुआ. हालांकि, इस नुकसान की भरपाई सोनी ने कर दी.

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

जैकी दादा ने 1 लाख रुपये से बना लिए 100 करोड़, वह भी सिर्फ 15 साल में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी