Last Updated:
Sequel Of ‘Rowdy Rathore’: साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘राउडी राठौर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. अब इस फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है, जिसकी स्क्रिप्ट भी फाइनल हो चुकी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पिछले 3 दशकों से लगातार फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं. उनके पास सबसे ज्यादा फिल्में करने का रिकॉर्ड भी है. एक बार फिर वह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. मगर कैसे? तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं.

दरअसल, 2012 में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म ‘राउडी राठौर’ वाकई एक अलग ही एक्शन एंटरटेनर थी, जिसने दर्शकों के दिल और बॉक्स ऑफिस दोनों पर राज किया.

कहानी हो, कॉमेडी हो, एक्शन हो, या अक्षय कुमार का डबल रोल विक्रम राठौड़ और शिवा, फिल्म में हर वो चीज थी जिसने इसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बना दिया.

तब से अब तक दर्शकों ने ऐसा एंटरटेनर नहीं देखा. लेकिन अब, फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट आखिरकार फाइनल हो गई है.

एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स ने बताया, ‘राउडी राठौर के प्रोड्यूसर्स ने आखिरकार इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है. उन्हें इस स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि यह आने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट बनने वाला है.’

ये बिल्कुल शानदार अपडेट है, क्योंकि फैंस को ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल में वापसी देखने को मिलेगी. यह जरूर एक बड़ा फिल्म बनने वाला है जो रिकॉर्ड्स बनाएगी. अब सभी की निगाहें इसके आने वाले अपडेट्स पर टिकी हैं.

बता दें, साल 2012 में इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं, दुनियाभर में इस फिल्म की कुल कमाई 203 करोड़ रुपये के आसपास थी. ‘राउडी राठौर’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

यह एक एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया था और इसका निर्माण संजय लीला भंसाली और रोनी स्क्रूवाला ने यूटीवी मोशन पिक्चर्स और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले किया था. यह 2006 की तेलुगू फिल्म विक्रमारकुडु का रीमेक था, जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर और एक चोर की दोहरी भूमिका में थे. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, गुरदीप कोहली, यशपाल शर्मा और परेश गनात्रा भी सहायक भूमिकाओं में थे.
August 22, 2025, 16:45 IST





