खेल » EXCLUSIVE: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद कैसा था अदा शर्मा के घरवालों का रिएक्शन?

EXCLUSIVE: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद कैसा था अदा शर्मा के घरवालों का रिएक्शन?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Exclusive Interview With Adah Sharma: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत और प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने का आरोप लगा था. अब इस फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं, जिस पर कुछ लोग आपत्ति जता रहे …और पढ़ें

EXCLUSIVE: 'द केरल स्टोरी' देखने के बाद कैसा था अदा के घरवालों का रिएक्शन?‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा शर्मा के साथ खास बातचीत.
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं. बहुत जल्द आप उन्हें हॉरर और एक्शन फिल्मों में देख पाएंगे. वहीं दूसरी ओर, वह ‘द केरल स्टोरी’ को मिले 2 राष्ट्रीय पुरस्कारों का जश्न भी मना रही हैं. बता दें, इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और इसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड मिला है. इसी बीच, उन्होंने News18 Hindi से खास बातचीत की.

सवाल: ‘द केरल स्टोरी’ के 2 नेशनल अवॉर्ड जीतने पर हो रही आलोचना पर क्या कहेंगी?
जवाब: मुझे लगता है कि सभी इंसानों की सोच अलग होगी. ये कोई AI नहीं है सभी एक तरह सोच रखेंगे. फिल्म मेकिंग एक आर्ट है, ये कोई नंबर नहीं है कि 2+2= 4 हो जाएगा. तो ये किसी को बहुत पसंद आई होगी तो किसी को नहीं भी पसंद आई होगी. तो कहने का मतलब ये है कि हम लोगों की सोच को नहीं बदल सकते. अब फिल्म को इतने सारे लोगों का प्यार मिला कि वर्ल्डवाइड इसे पसंद किया गया, लेकिन उनमें से कुछ तो लोग होंगे ही ऐसे जिन्हें ये पसंद नहीं भी आई होगी.
सवाल: फिल्म की लीड एक्ट्रेस होने के नाते आपको नहीं लगा कि आपको भी नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था?
जवाब: सच कहूं तो जो भी अवॉर्ड फिल्म जीती, मैं उसमें शामिल हूं. मुझे अब तक जीतने भी अवॉर्ड मिले, मैंने कभी नहीं कहा कि वे सिर्फ मेरा अवॉर्ड है, बल्कि वो सबका अवॉर्ड है. वैसे मैं बहुत खुद हूं कि ‘द केरल स्टोरी’ के 2 नेशनल अवॉर्ड मिले. ये फिल्म हमारी फिल्म है और सबसे बड़ी ये है कि लोगों ने भी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी प्रमोट किया. कुछ ने तो पोस्टर पकड़कर रेलवे स्टेशन पर खड़े रहे तो ये अवॉर्ड हम सबका का है और मेरी इतनी छोटी सोच नहीं है कि मुझे अपने लिए अवॉर्ड के बारे में सोचूं.

सवाल: अपने 17 साल के करियर में ‘द केरल स्टोरी’ को किस तरह देखती हैं?
जवाब: मैंने अपने करियर में कई फिल्में कीं जो काफी मशहूर हुईं, लेकिन 2008 में आई मेरी पहली फिल्म ‘1920’ की आज भी लोग तारीफ करते हैं. वहीं, जब एक्शन फिल्मों की बात आती है तो लोग आज भी फिल्म ‘कमांडो’ को याद करते हैं. साउथ में भी मेरी फिल्म ‘हार्ट अटैक’ जो मेरी साउथ की डेब्यू फिल्म थी, उसकी भी काफी तारीफ हुई थी, तो मैंने कई ऐसी फिल्में की हैं जिस पर मुझे गर्व होता है. वहीं, ‘द केरल स्टोरी’ के बाद मेरी वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ को भी ओटीटी पर काफी प्यार मिला, लेकिन ‘द केरल स्टोरी’ एक ऐसी फिल्म है जो लगा कि लोगों ने पर्सनली इसे अपने कंधे पर उठाया और ये एक ऐसी है जिसे हर उम्र के लोगों ने देखा. तो हां, ये फिल्म मेरे लिए काफी लकी साबित हुई. ये मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म है.

सवाल: ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद घरवालों का क्या रिएक्शन था?
जवाब: दरअसल, मेरी नानी जो एक टीचर हैं और अपने स्टूडेंट्स के साथ सबसे पहले इस फिल्म को देखने जा रही थी तो मैंने उनसे कहा था कि देखो मैं सिर्फ उस फिल्म में एक्टिंग कर रही हूं, क्योंकि उसमें रेप सीन भी हैं तो मुझे थोड़ा डर भी था कि नानी इसे देखकर क्या सोंचेगी, लेकिन जब मेरी नानी ने इस फिल्म को देखा तो मुझसे कहा कि कितनी एजुकेशनल फिल्म है और यह फिल्म हर लड़की को देखना चाहिए. उन्होंने फिर मुझसे कहा कि मुझे तुम पर गर्व है कि तुमने इस फिल्म में काम किया. बाकी सारे फैमिली मेंबर्स भी इस फिल्म को देखकर मुझसे काफी खुश थे. उन सबको यह फिल्म बेहद पसंद आई थी.

सवाल: आपने साउथ में भी काम किया है तो कैसा वहां का काम करने का तरीका, क्या बॉलीवुड से अलग है?
जवाब: मैंने साउथ की फिल्में कि क्योंकि वहां से मुझे ऑफर मिला और मुझे रोल सारी पसंद आई और रियल लाइफ में मेरी मां आधा करल से और आधा इटेलियन हैं और मेरे पापा हाफ पंजाबी हैं, हाफ यूपी के हैं और हाफ तमिल के हैं और उनकी मॉम कश्मीर से हैं. तो मैंने कभी भी भाषा को लेकर ज्यादा नहीं सोचा. अब आप देखो मेरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में हम 40 प्रतिशत मलायलम में बात कर रहे हैं, जबकि ये एक हिदीं फिल्म है. मैं सच कहूं तो मैं कहीं भी काम करूं मुझे कुछ भी अलग सा महसूस नहीं होता.

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

EXCLUSIVE: ‘द केरल स्टोरी’ देखने के बाद कैसा था अदा के घरवालों का रिएक्शन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी