Last Updated:
Low Budget Bollywood Movie: आज हम आपको ऐसी लो बजट फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसकी कहानी दर्शकों ने बहुत पसंद की. बहुत कम लागत में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.

नई दिल्ली. दमदार कहानियां ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी दिलाती हैं. फिर बजट कम हो या फिर ज्यादा, फर्क नहीं पड़ता है. ऐसी ही एक मूवी 8 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 17 गुना ज्यादा बिजनेस किया था. यहां तक कि फिल्म ने 11 अवॉर्ड जीते लिए थे. उस मूवी का नाम है ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’.

‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ साल 2017 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर लीड किरदारों में नजर आए थे. यह ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता, विशेष रूप से शौचालय की कमी और उसकी सामाजिक समस्याओं को उजागर करती है. साथ ही एक लव स्टोरी के जरिए इसे रोचक तरीके से बताया गया है. (फोटो साभार: IMDb)

कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की है, जहां केशव (अक्षय कुमार) अपनी फैमिली के साथ रहता है. उसका परिवार बहुत पारंपरिक है और उस गांव में समस्या है कि वहां शौचालय की कमी के कारण महिलाएं खुले में शौच के लिए जाती हैं. केशव और उसका परिवार भी इस समस्या को नजरअंदाज करता है, लेकिन केशव के जीवन में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसकी शादी पढ़ी-लिखी लड़की जया (भूमि पेडनेकर) से हो जाती है. (फोटो साभार: IMDb)

जया से शादी के बाद केशव को यह एहसास होता है कि उसके घर में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में भी शौचालय का होना जरूरी है. हालांकि, केशव के परिवार और गांव के लोग इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेते. इसके बावजूद वह जया के लिए शौचालय बनाने का निर्णय लेता है. इस बीच दोनों की शादी टूटने की कगार पर पहुंच जाती है. (फोटो साभार: IMDb)

यह मूवी ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और स्वास्थ्य मुद्दे को उठाती है. ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रेम कहानी के जरिए सामाजिक मुद्दे पर भी प्रकाश डालती है. फिल्म ने शौचालयों की जरूरत को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है, जिससे खास मैसेज हर आम आदमी तक पहुंच सके. (फोटो साभार: IMDb)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ सिर्फ 18 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हो गई थी. इसने भारत में 186.42 करोड रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया था. दुनियाभर में टोटल कमाई 316.97 करोड़ रुपये हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

इस तरह ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ ने वर्ल्डवाइड लागत से 17 गुना ज्यादा बिजनेस कर इतिहास रच दिया था और सुपरहिट साबित हुई थी. खास बात है कि फिल्म ने लगभग 1 दर्जन अवॉर्ड भी जीत लिए थे. आईएमडीबी के मुताबिक, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ ने 11 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. (फोटो साभार: IMDb)

अगर आपने अभी तक अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसका ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर लुत्फ उठा सकते हैं. इस मूवी का डायरेक्शन श्रीनारायण सिंह ने किया था. आईएमडीबी पर मूवी को 10 में से 7.2 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: IMDb)
August 22, 2025, 11:07 IST





