खेल » ‘काम न मिलने पर बहाए आंसू…’, यूं ही नहीं दंगल गर्ल बन गईं आउटसाइडर सान्या मल्होत्रा, बताई स्टोरी | She Shakti 2025

‘काम न मिलने पर बहाए आंसू…’, यूं ही नहीं दंगल गर्ल बन गईं आउटसाइडर सान्या मल्होत्रा, बताई स्टोरी | She Shakti 2025

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

News18 She Shakti 2025: न्यूज18 के बेहद खास कार्यक्रम में ‘SHE शक्ति’ में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने शिरकत की. जहां उन्होंने अपने करियर, कामकाज और इंडस्ट्री के साथ साथ महिलाओं के मुद्दों पर बातचीत की.

'काम न मिलने पर बहाए आंसू…', यूं ही नहीं दंगल गर्ल बन गईं आउटसाइडर सान्या
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को पहली बार लोगों ने आमिर खान की दंगल में देखा. पहली ही फिल्म में वह पहलवान जैसे दमदार किरदार में नजर आईं. कम उम्र में भी उन्होंने इस रोल के साथ न्याय किया और अपनी जगह इंडस्ट्री में पक्की कर ली. इसके बाद तो वह अब बतौर लीड कई बेहतरीन फिल्में कर चुकी हैं. सान्या मल्होत्रा की कटहल फिल्म ने तो नेशनल अवॉर्ड भी जीता तो उनकी मिसेज फिल्म ने महिलाओं के मुद्दों को उजागर किया. सान्या लीक से हटकर प्रोजेक्ट चुनने के लिए भी जानी जाती हैं. इस बीच वह Network 18 के खास कार्यक्रम ‘SHE शक्ति’ के मंच पर पहुंचीं. जहां सान्या मल्होत्रा ने अपने करियर और तमाम कामकाज को लेकर बातचीत की.

सान्या मल्होत्रा की तीन तीन फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड मिला है. ऐसे में इंडस्ट्री से कितने कॉल आए. इस पर बात करते हुए सान्या मल्होत्रा हुए कहा कि उस साल मैंने चार की. जवान, सैम, मिसेज से लेकर कई फिल्मों पर काम कर रही थी. उस साल मैंने बिल्कुल नहीं सोचा कि इस मेहनत का फल नेशनल अवॉर्ड होगा. मैंने हमेशा से सोचा है कि कर्म करो और फल की चिंता मत करो. ये बात हमेशा से ही मेरे अंदर था. मैं पिछले दस साल से इसी मंत्र के साथ काम कर रही हूं.

सेट पर लेट आने वाली आदत
अक्सर इंडस्ट्री में ये सुनने को मिलता है कि बड़े स्टार्स सेट पर घंटों लेट आते हैं. मगर सान्या मल्होत्रा समय की पाबंद हैं. सान्या इसका श्रेय उनके ड्राइवर संजय जी को भी जाता है. जो उन्हें हमेशा समय से पहले पहुंचती हैं. सान्या मल्होत्रा ने हंसी मजाक में ये भी कहा कि बॉलीवुड में समय पर पहुंचने वालों को ज्यादा इज्जत नहीं मिलती है. सान्या ने ये भी बताया कि जिन सेट पर स्टार्स लेट आते हैं. वह समय अपना पूरा बोरिया बिस्तरा लेकर सेट पर पहुंच जाती हैं. जैसे किताब, अगली फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर बहुत सारी चीजें. ताकि वह अपने एक एक मिनट को वसूल कर सके. एक्ट्रेस कहती हैं कि हम किसी को फोर्स नहीं कह सकते हैं कि वह समय से आए. इससे अच्छा है कि अपना ही समय यूज कर लो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी