खेल » ‘द बंगाल फाइल्स’ पर विवाद के बीच ममता सरकार पर भड़कीं पल्लवी जोशी- ’16 अगस्त को…’

‘द बंगाल फाइल्स’ पर विवाद के बीच ममता सरकार पर भड़कीं पल्लवी जोशी- ’16 अगस्त को…’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

16 दिसंबर को कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर रिलीज पर रोक लगाई थी, जिसके बाद मेकर्स और डायरेक्टर ने ममता बनर्जी की सरकार पर आवाज को दबाने का आरोप मढ़ा था. अब फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने फिल्म पर एक्शन …और पढ़ें

'द बंगाल फाइल्स' पर विवाद के बीच ममता सरकार पर भड़कीं पल्लवी जोशी- '16 अगस्त क‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती का भी अहम रोल है. (फोटो साभार:lans)
नई दिल्ली: कोलकाता में फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज होना था, मगर प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी और इसे रिलीज नहीं होने दिया. तब इसे लेकर फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की पुलिस से बहस भी हुई थी. फिल्म के प्रोड्यूसर ने वहां की राज्य सरकार पर अपनी मनमानी करने के आरोप भी लगाए थे. उन्होंने सवाल किया था कि क्या पश्चिम बंगाल में दूसरा संविधान चलता है? अब फिल्म की निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने भी कोलकाता में फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर लगाई गई रोक पर खुलकर बात की है.

पल्लवी जोशी ने आईएएनएस से बात करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर रोक लगाने और उसके बाद हुए सारे हंगामे के लिए वहां की ममता बनर्जी के की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सत्तारूढ़ सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. पल्लवी ने आईएएनएस को बताया, ‘यह स्पष्ट रूप से राज्य की सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया गया था और हम इसे बताने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं. हमें पता था कि हमें किसी न किसी तरह का विरोध झेलना पड़ेगा, लेकिन हमें नहीं पता था कि यह इस तरह होगा कि हम अपना ट्रेलर बिल्कुल भी नहीं दिखा पाएंगे. 16 अगस्त को, जो कि डायरेक्ट एक्शन डे की सालगिरह थी, कोलकाता में अपना ट्रेलर रिलीज करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था.’

5 सितंबर को रिलीज होगी ‘द बंगाल फाइल्स’
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि अगर इतिहास में कुछ ऐसा घटित हुआ जिसके बारे में लोगों को जानना चाहिए और उसकी कहानी कुछ लोग आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं तो सरकार को इन कहानियों को उजागर करने में मदद करनी चाहिए. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘उन्हें हमारा पूरा समर्थन करना चाहिए था. लेकिन मुझे नहीं पता था कि वे हमें ट्रेलर नहीं दिखाने देंगे, जो बहुत दुख की बात थी क्योंकि इससे हमारी पूरी टीम को परेशानी हुई और सभी को थोड़ा बुरा लगा. आखिरकार राज्य की सरकार का यह काम था कि हमलोगों को इसके लिए सहयोग मिलता.’ विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे. यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘द बंगाल फाइल्स’ पर विवाद के बीच ममता सरकार पर भड़कीं पल्लवी जोशी- ’16 अगस्त क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी