खेल » ‘उनसे बातचीत नहीं होती थी…’, श्रीदेवी संग रोमांस कर चुके सनी देओल, उनके साथ डांस करने से भी डरते थे पाजी

‘उनसे बातचीत नहीं होती थी…’, श्रीदेवी संग रोमांस कर चुके सनी देओल, उनके साथ डांस करने से भी डरते थे पाजी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सनी देओल ने श्रीदेवी के साथ कम बातचीत की क्योंकि उनके रोल अलग थे. चालबाज फिल्म में सनी देओल श्रीदेवी के साथ डांस करने से डर रहे थे. सनी देओल बॉर्डर के सीक्वल पर काम कर रहे हैं.

'उनसे बातचीत नहीं होती थी...', श्रीदेवी संग रोमांस कर चुके सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्में दी हैं. इन सालों में उन्होंने कई सुपरस्टार लेडी के साथ भी काम किया है. वो बेशक अमृता सिंह, माधुरी दीक्षित और मीनाक्षी शेषाद्रि ही क्यों न हो. इसी तरह उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी के साथ भी काम किया है. जैसे चालबाज, जोशिले और भी कई. हालिया इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि उनकी श्रीदेवी से बहुत ही कम बातचीत हुई. क्योंकि उनके रोल और काम बिल्कुल अलग तरह से होता था.

जूम को दिए इंटरव्यू में सनी देओल से उनकी फेवरेट को-स्टार हीरोइन के बारे में पूछा गया. तब उन्होंने अपनी कई हीरोइनों का नाम लिया. साथ ही वो नाम भी बताया जिनके साथ ज्यादा बातचीत नहीं हुई. वो नाम श्रीदेवी था. सनी देओल ने कहा:

सिर्फ एक ही समीकरण जहां पर ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी वो थी श्रीदेवी. जिस तरह से उन्होंने खुद को पेश किया, जिस तरह से बर्ताव किया, वो सब बहुत अच्छा था. मैं उनके साथ बहुत ईमानदार था. वह बहुत ही शानदार एक्ट्रेस थीं. वह ऐसी थीं कि ऐन वक्त पर ही अपने केरेक्टर को इम्प्रूव कर लेती थीं. इसलिए उनके साथ सतर्क रहना जरूरी होता था.

श्रीदेवी और सनी देओल की फिल्म
सनी देओल से पहले चालबाज फिल्म के डायरेक्टर ने भी श्रीदेवी और एक्टर के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि सनी देओल श्रीदेवी के साथ डांस करने से डर रहे थे. ऐसे में एक दिन तो वह दो घंटे के लिए सेट छोड़कर ही चले गए थे.

श्रीदेवी के सामने डांस से डर रहे थे सनी देओल
चालबाज का गाने ‘न जाने कहां से आया है’ के लिए श्रीदेवी शानदार कोरियोग्राफी और विजुअल्स चाहती थीं ताकि सॉन्ग अच्छा परफॉर्म करें. ऐसे में मेकर्स ने तय किया कि सनी देओल भी उनके साथ परफॉर्म करेंगे. नए नए आइडियाज पर काम शुरू हुआ और डांस की तैयारी हुई. जब डांस की बारी आई तो उन्होंने कहा कि अभी बाथरूम से आते हैं. देखते ही देखते दो घंटे बीत गए लेकिन सनी देओल नहीं आए. फिर बाद में आए और गाना पूरा किया.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘उनसे बातचीत नहीं होती थी…’, श्रीदेवी संग रोमांस कर चुके सनी देओल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी