खेल » रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक की ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक की ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ ने साथ में सिनेमाघरों में दस्तक दी है. ऐसे में दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच जबदस्त टक्कर होना लाजमी है. एक ही दिन रिलीज होने …और पढ़ें

War 2 v/s Coolie Box Office Collection Day 7:  ऋतिक या रजनीकांतकौन निकला फुस्सी बम
नई दिल्ली. रजनीकांत और ऋतिक दोनों स्टार की फिल्में साथ में रिलीज हुई हैं. ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ हैं सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ तो दूसरी तरफ हैं ऋतिक की ‘वार 2’ दोनों के 7वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है.

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ पर दिन प्रतिदिन कमाई भी बढ़त ले रही है. रजनीकांत के फैंस इस बार भी उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को थलाइवा का एक्शन मोड भा रहा है. ‘कुली’ने 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ भी रिलीज हुई थी. ऐसे में दोनों बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों एक ही दिन रिलीज के बाद उनकी कमाई को लेकर भी तगड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है. जानें कौन किसको पटखनी दे रहा है.

अजय देवगन की ‘पत्नी’, जिसका मासूम चेहरा देख उड़ जाती थी रातों की नींद, कभी अक्षय खन्ना संग टूटकर किया था रोमांस 

क्या ‘कुली’ को पछाड़ रही है ‘वॉर 2’

लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ में सुपरस्टार के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन नजर आ रहे हैं. फिल्म में आमिर खान ने कैमियो किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘कुली’से रजनीकांत ने 200 करोड़ रुपए तो फीस ले ली है.’कुली’ ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब इसके गुरुवार के दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कुली’ ने 7वें दिन 6.50 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 222.5 करोड़ रुपए कूट चुकी हैं.

‘कुली’ के आगे फुस्स हुई ‘वॉर 2’

दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ के निर्देशन की कमाई अयान मुखर्जी ने संभाली हैं. फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर तो हैं ही साथ ही कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, आशुतोष राणा जैसे स्टार्स ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है. ‘वॉर 2’ ने पहले दिन 52 करोड़ की कमाई की. आज यानी गुरुवार तक Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वॉर 2’ ने 7वें दिन 5.50 करोड़ रुपये की छाप डाले हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 199.00 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

War 2 v/s Coolie Box Office Collection Day 7: ऋतिक या रजनीकांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी