खेल » रणबीर कपूर के निवेश वाले शेयर में तूफानी तेजी, बॉलीवुड स्‍टार ने लगाए हैं ₹15 करोड़, रामायण मूवी का भी काम संभाल रही ये कंपनी

रणबीर कपूर के निवेश वाले शेयर में तूफानी तेजी, बॉलीवुड स्‍टार ने लगाए हैं ₹15 करोड़, रामायण मूवी का भी काम संभाल रही ये कंपनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आने वाली मूवी ‘रामायण’ के पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स का काम संभाल रही कंपनी प्राइम फोकस के लिए बुधवार (20 अगस्त) का दिन शानदार रहा. कंपनी के शेयर में बुधवार को 5 फीसदी तक तेजी आई.

रणबीर कपूर के निवेश वाले शेयर में तूफानी तेजी, एक्टर ने लगाए हैं ₹15 करोड़फैंस को है बेसब्री से है ‘रामायण’ का इंतजार
Prime Focus Share Price: शेयर बाजार में प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस (Prime Focus) के शेयर बीते कुछ समय से सुर्खियों में है. रामायण फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की अगुवाई वाली इस कंपनी के शेयर बुधवार को 5 फीसदी तक उछलकर  167.50 रुपये तक पहुंच गया. यह तेजी पहली तिमाही में कंपनी के शानदार नतीजे के बाद देखने को मिल रही है. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने कंपनी में बड़ा दांव लगाया है.

प्राइम फोकस के शेयर मंगलवार (20 अगस्त) को बीएसई पर 4.43 फीसदी तेजी के साथ 166.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे. कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 180.70 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 85 रुपये है. बैंक का मार्केट कैप 5,151 करोड़ रुपये है.

रणबीर कपूर के पास इस कंपनी के 12.5 लाख शेयर
रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर इस मूवी में भगवान राम का किरदार भी निभा रहे हैं. उन्होंने कंपनी के लगभग 12.5 लाख शेयर 120 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे हैं यानी कुल करीब 15 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

3 साल में 145.49 फीसदी उछल चुके हैं शेयर
अगर प्राइम फोकस के शेयरों के प्रदर्शन को देखें तो बीते एक हफ्ते में 12.15 फीसदी की तेजी आई है. इसने बीते एक महीने में 1.10 फीसदी की गिरावट आई है. बीते 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 73.12 फीसदी की मजबूती आई है. इस साल 20.83 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है. बीते एक साल में शेयरों ने 20.04 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं, एचडीएफसी बैंक के शेयर बीते 3 साल में 145.49 फीसदी उछल चुके हैं.

गैराज से शुरू हुई थी कंपनी
प्राइम फोकस की स्थापना नमित मल्होत्रा ने साल 1997 में मुंबई के एक गैराज से की थी. 2014 में कंपनी ने इंटरनेशनल विजुअल इफेक्ट्स कंपनी डबल नेगेटिव (Double Negative / DNEG) का अधिग्रहण किया. इसने कई हॉलीवुड फिल्मों के लिए विजुअल इफेक्ट्स का काम किया है। इसमें क्रिस्टोफर नोलन की टेनेट (TENET), ड्यून पार्ट वन (Dune: Part One) और ड्यून पार्ट टू (Dune: Part Two) जैसी फिल्मों में काम कर ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते.

(डिस्क्लेमर: स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

authorimg

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

रणबीर कपूर के निवेश वाले शेयर में तूफानी तेजी, एक्टर ने लगाए हैं ₹15 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी