Last Updated:
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त नजर रखने का फैसला किया है. संजय कुमार पर महाराष्ट्र चुनावों में गलत आंकड़े देने के आरोप में दो FIR दर्ज हुई हैं.
राहुल गांधी ने शगुन रानी नाम की महिला का दो वोटर कार्ड होने का दावा किया था. (Photo-PTI)अब चुनावी आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं! चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है और कहा है कि अगर कोई गलत या झूठी जानकारी फैलाएगा, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज होगी. इलेक्शन कमीशन के सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से जुड़े सारे आंकड़े सिर्फ हमारे पास से मान्य होंगे, कहीं और से लेने की भूल मत करना. ये फैसला सोशल मीडिया पर चल रही गलत खबरों और विपक्षी नेताओं पर लगे आरोपों की वजह से लिया गया है, जो चुनाव की साख को ठेस पहुंचा रहे हैं.
विपक्षी नेताओं पर शक
इसमें विपक्षी नेता भी फंसते दिख रहे हैं. राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी का आरोप लगाया था, जिसमें बाहर के आंकड़ों का सहारा लिया गया. सपा और आप के नेताओं ने भी चुनावी आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं. ईसीआई ने चेतावनी दी है कि बिना सबूत के ऐसे बयान देना महंगा पड़ सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अगर ये नेता अपने दावों को साबित नहीं करते, तो उनके खिलाफ भी शिकायतें बढ़ सकती हैं.
संजय कुमार पर दो FIR
सीएसडीएस के निदेशक संजय कुमार इस मामले में सबसे बड़े नाम बन गए हैं. महाराष्ट्र चुनावों में गलत आंकड़े पेश करने की वजह से उनके खिलाफ अब तक दो FIR दर्ज हो चुकी हैं. पहली FIR नागपुर ग्रामीण के रामटेक में और दूसरी नासिक ग्रामीण के देवलाली में दर्ज की गई है. सूत्रों का कहना है कि जहां-जहां संजय ने वोटिंग पर सवाल उठाए, वहां उनके खिलाफ और FIR हो सकती हैं. उन्होंने गलत आंकड़े दिए थे, जिसके आधार पर कांग्रेस ने ईसीआई पर वोट चोरी का इल्जाम लगाया था. संजय ने माफी मांग ली, लेकिन फिर भी उनके खिलाफ केस दर्ज हो गए हैं.

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
August 20, 2025, 21:55 IST





