Last Updated:
धनश्री वर्मा ने भी आखिरकार भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी. यह पहली बार है जब धनश्री ने ट्रोलिंग और तलाक पर खुलकर बात की है. उन्होंने युजवेंद्र द्वारा लगाए गए कई आरोपों पर बात की. उन्होंने बताया कि अब उन्होंने न तो भूतों से डर लगता है, न ही अंधेरे और न ही अकेलेपन से.

धनश्री वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि वह अब पॉडकास्ट से डरती हैं. दरअसल, युजवेंद्र चहल ने हाल में एक पॉडकास्ट में बी योर ऑन शुगर डेडी और एलिमनी पर बात करते हुए धनश्री पर कई आरोप लगाए थे. अब धनश्री वर्मा ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में युजवेंद्र चहल द्वारा लगाए गए कई आरोपों पर बात की और मजाक में कहा, “पता नहीं कौन कल उठ के पॉडकास्ट पे आ जाए क्या बोल दे. इस डर के साथ उनके दिन की शुरुआत होती है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

धनश्री वर्मा ने हंसते हुए कहा, “मुझे भूत से नहीं डर लगता. मुझे भूतों से डर नहीं लगता. मुझे अंधेरे से डर नहीं लगता. यह पागलपन है, लेकिन सच है. मुझे सच में भूतों, अंधेरे, ऊंचाई से कुछ डर नहीं लगता. लेकिन पॉडकास्ट से लगता है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

हालांकि, धनश्री वर्मा ने किसी विशेष पॉडकास्ट का जिक्र नहीं किया. युजवेंद्र का इंटरव्यू भी राज शमानी ने हाल में लिया था. धनश्री ने अब राज को इंटरव्यू दिया, जो सीधे तौर पर युजवेंद्र पर तंज जैसा लग रहा था. धनश्री ने तलाक के फैसले पर कहा, “मैं बस रो रही थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

धनश्री वर्मा ने खुलासा किया कि वह तलाक के फैसले से पहले टूट गई थीं, जबकि चहल नहीं. उन्होंने कहा,”मुझे अभी भी याद है जब मैं वहां खड़ी थी और फैसला सुनाया जाने वाला था. भले ही हम मानसिक रूप से बहुत अच्छी तरह से तैयार थे, मैं बहुत भावुक हो गई. मैं सबके सामने रोने लगी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

धनश्री वर्मा ने आगे कहा, “मैं उस समय जो महसूस कर रही थी उसे बयां भी नहीं कर सकी. मुझे बस याद है कि मैं बस रो रही थी, मैं बस रो रही थी. बेशक! यह सब हुआ, और वह (युदवेंद्र चहल) पहले बाहर चला गया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर, डांसर, यूट्यूबर और डेंटिस्ट भी हैं. उन्होंने यूट्यूब पर अपने डांस वीडियो से पॉपुलैरिटी हासिल की और बाद में ‘झलक दिखला जा 11’ में फाइनलिस्ट बनीं. दिसंबर 2020 में, धनश्री और युजवेंद्र चहल ने शादी की थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

शादी के तुरंत बाद धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच समस्याओं की खबरें आने लगीं. 2025 में, कपल तलाक के लिए आगे बढ़ा. उन्हें 20 मार्च को तलाक दे दिया. तलाक से 18 महीने से पहले ही दोनों अलग रह रहे थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

युजवेंद्र चहल तलाक की आखिरी सुनवाई के दौरान काले टी-शर्ट में आए जिस पर बड़े अक्षरों में ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ लिखा था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, धनश्री ने कहा, “इस टी-शर्ट स्टंट के बारे में जानने से पहले ही, हम सभी जानते थे कि लोग मुझे इसके लिए दोषी ठहराएंगे. अरे भाई, व्हाट्सएप कर देता. टी-शर्ट क्यों पहनना है?” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
August 20, 2025, 17:19 IST





