खेल » ‘कभी-कभी हम अधिकारों के सामने झुकते हैं…’, अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल

‘कभी-कभी हम अधिकारों के सामने झुकते हैं…’, अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट से तस्वीरें ब्लॉग पर साझा कीं और अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की कविता ‘मधुशाला’ का जिक्र करते हुए सफलता का मंत्र बताया.

'कभी-कभी हम अधिकारों के सामने झुकते हैं...', अमिताभ की पोस्ट ने मचाई हलचलअमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं जाने जाते, बल्कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट और अपने विचारों के लिए भी पहचाने जाते हैं. चाहे वो मंच पर हों, स्क्रीन पर हों या फिर ब्लॉग के पोस्ट, उसमें लिखे शब्द हमेशा सीधे दिल को छू जाते हैं. एक बार फिर बिग बी ने अपने ब्लॉग को लेकर सुर्खियों में हैं.

हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट से कई तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में बिग बी कैमरे के सामने अपने खास अंदाज में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की चमक यह साफ दिखाती है कि वे आज भी अपने काम को पूरी लगन और मेहनत से करते हैं.

इस ब्लॉग की शुरुआत करते हुए बिग बी ने लिखा, ‘कभी भी किसी भी चीज को हल्के में न लें.’ अभिताभ ने उस स्थिति की ओर इशारा भी किया, जहां लोग अधिकार या ताकत के आगे झुक जाते हैं और सही फैसला लेने में हिचकिचाते हैं. इस पर उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी हम अधिकारों के सामने झुकते हैं और अगर सही मायने में झुकें तो यह ठीक भी होता है, लेकिन अक्सर लोग खुद को ऐसे हालात में पाते हैं, जहां वे सही को लेकर असमंजस में होते हैं… और फिर वे बस किनारे बैठे रहते हैं.’

इसके आगे बिग बी एक सीधा और सच्चा रास्ता सुझाते हैं और वह अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की कविता ‘मधुशाला’ का जिक्र करते हुए समझाने की कोशिश करते हैं कि दुनिया चाहे कितने भी रास्ते बताए, लेकिन अगर तुम एक राह पकड़कर उस पर लगातार चलते रहो तो मंजिल जरूर मिलेगी.

अपने विचार साझा करते हुए वह लिखते हैं, ‘अलग-अलग पथ बतलाते सब पर मैं ये बतलाता हूं, राह पकड़ तू एक चला चल पा जाएगा मधुशाला!’

आगे वह बताते हैं कि तुम्हारी मंजिल तक पहुंचने का सिर्फ एक ही रास्ता है, लगातार चलते रहना. यही लगन और धैर्य सफलता की कुंजी है. उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारी आखिरी मंजिल तक पहुंचने के लिए बस एक ही रास्ता है, उसी पर चलते रहो और तुम वहां पहुंच जाओगे.’ इसके आगे अमिताभ भावुक होते हुए लिखते हैं, ‘कभी-कभी जो मिलते हैं, छोड़ते नहीं, तो क्या किया जाए?’… यानी कुछ रिश्ते, यादें या लम्हे ऐसे होते हैं जो हमें छोड़ते ही नहीं और फिर हम मजबूरी में उनसे विदा लेते हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘कभी-कभी हम अधिकारों के सामने झुकते हैं…’, अमिताभ की पोस्ट ने मचाई हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी