भारत » Engineering Courses में भारतीय परंपरा की झलक, यूपी के 750 से अधिक कॉलेजों में बड़ा बदलाव – Uttar Pradesh News

Engineering Courses में भारतीय परंपरा की झलक, यूपी के 750 से अधिक कॉलेजों में बड़ा बदलाव – Uttar Pradesh News

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Engineering Course: उत्तर प्रदेश में NEP-2020 के अंतर्गत AKTU ने तकनीकी शिक्षा में बदलाव करते हुए वैदिक गणित, संस्कृत, भारतीय संगीत और ज्ञान प्रणाली जैसे विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है, जिससे छात्र सांस्…और पढ़ें

Engineering Course में भारतीय परंपरा की झलक,750 से अधिक कॉलेजों में बड़ा बदलावEngineering Courses: यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दिखेगी भारतीय परंपरा की झलक
Engineering Course: उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP-2020) के तहत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है. AKTU (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय) ने छात्रों को भारतीय संस्कृति, जड़ों और समग्र शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. तकनीकी डिग्री के साथ-साथ अब विद्यार्थी भारतीय ज्ञान प्रणाली, वैदिक गणित, संस्कृत, और भारतीय संगीत जैसे विषयों का भी अध्ययन कर सकेंगे. यह बदलाव छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से जोड़ने की कोशिश है.

महिला स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और मनोविज्ञान पर फोकस

नई पाठ्यक्रम संरचना में महिला स्वास्थ्य, वेलनेस (स्वस्थ जीवनशैली) और साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) जैसे विषयों पर माइनर कोर्स शुरू किए जा रहे हैं. इससे छात्र तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और व्यक्तिगत समझ भी विकसित कर सकेंगे. प्रदेश के 750 से अधिक इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम लागू किए जा रहे हैं. इन सुधारों का उद्देश्य शिक्षा को समकालीन आवश्यकताओं और भारतीय संदर्भों के अनुरूप बनाना है.

स्पेस साइंस और इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड कोर्स भी होंगे शामिल

स्पेस साइंस (Space Science) जैसे आधुनिक विषयों में भी माइनर कोर्स शुरू करने की योजना है. इसके अलावा, कई पाठ्यक्रमों को औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से डिजाइन किया जा रहा है, जिससे छात्रों को उद्योगोन्मुखी शिक्षा मिल सके. हाल ही में हुई विश्वविद्यालय की विद्या परिषद बैठक में Centre of Excellence की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देगा.

ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए दूसरे संस्थानों के छात्र भी ले सकेंगे लाभ

नई नीति के तहत, पाठ्यक्रमों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ऑनलाइन माध्यम से अन्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों के छात्र भी इन कोर्सों में दाखिला ले सकें. इससे शिक्षा की पहुंच और लचीलापन दोनों बढ़ेगा. AKTU की यह पहल छात्रों को न केवल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी, बल्कि उन्हें भारतीय मूल्यों और परंपराओं से भी जोड़ने में मदद करेगी. यह बदलाव NEP-2020 के विज़न को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें…

authorimg

Munna Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

homecareer

Engineering Course में भारतीय परंपरा की झलक,750 से अधिक कॉलेजों में बड़ा बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी