खेल » डेब्यू करते ही दे डाली 7 फ्लॉप, फिर 1 गाने ने रातोंरात बनाया टॉप एक्ट्रेस, फूल बेचने वाले ने दिखाया था स्टारडम

डेब्यू करते ही दे डाली 7 फ्लॉप, फिर 1 गाने ने रातोंरात बनाया टॉप एक्ट्रेस, फूल बेचने वाले ने दिखाया था स्टारडम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की वो टैलेंटेड एक्ट्रेस, जिसने एक्टिंग की दुनिया में कदम ही फ्लॉप फिल्म से रखा था.अपने करियर में वह तीनों खान संग काम कर चुकी हैं. सात फ्लॉप देने के बाद एक्ट्रेस की किस्मत चमकी थी. एक्ट्रेस से पहला ऑटोग्राफ एक फूल बेचने वाले ने मांगा था.

नई दिल्ली. वो कमसिन हसीना जिसने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फ्लॉप फिल्म ‘अबोध’से की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने लगातार 7 फ्लॉप फिल्में दीं, लेकिन हार नहीं मानी. सुभाष घई तो इस एक्ट्रेस के लिए मसीहा साबित हुए थे. एक फूल वाले ने इस एक्ट्रेस को सुपरस्टार होने का अहसास कराया था.

बला की खूबसूरती वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित हैं. माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत अबोध (1984) से की थी. ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

इस फिल्म के बाद माधुरी ने आवारा बााप (1985), स्वाति (1986), मानवहत्या (1986), हिफाजत (1987) उत्तर दक्षिण (1987) – तेलुगु रीमेक, लेकिन हिंदी दर्शकों को पसंद नहीं आई. खास महल (1987) जैसे सात फ्लॉप फिल्मों में काम किया था.

माधुरी ने इतनी फ्लॉप देने के बाद भी हार नहीं मानी एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट के दम पर अपना वक्त बदला और अनिल कपूर की एक फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गईं.इस फिल्म का एक गाना तो उनके लिए वरदान साबित हुआ था.

माधुरी ने अपने एक इंटरव्यू के बताया था कि अपने संघर्ष के दिनों में वह बहुत रोती थीं. उन्होंने कहा था, ‘मैं घर पर बहुत रोती थी, लेकिन मां और बहनों ने मुझे हिम्मत दिलाई. मां कहती थीं कि चिंता मत कर, एक दिन तू जरूर सफल होगी.

इसके बाद साल 1988 में माधुरी दीक्षित के हाथ फिल्म तेजाब लगी. इस फिल्म के एक गाने ‘एक दो तीन…’ ने माधुरी को रातोंरात स्टार बना दिया था. एक्ट्रेस के डांस की भी जमकर तारीफ हुई. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.इस फिल्म की रिलीज के वक्त वह अपनी बहन के घर थीं.

बहुत कम लोग जानते हैं कि जब माधुरी वापिस बहन के घर से आ रही थी, तो मेनेजर ने उन्हें ये तो बता दिया था कि फिल्म हिट हो गई है, लेकिन इतनी बड़ी हिट हुई है, ये माधुरी नहीं जानती थी कि इतनी बड़ी हिट हुई हैं. माधुरी जब गाड़ी से आ रही थीं तो एक फूल बेचने वाला उनके पास आया और बोला आप मोहिनी हैं ना, ऑटोग्राफ दीजिए.

madhuri dixit hit Song, Khal Nayak Movie, madhuri dixit sanjay dutt double meaning song, choli ke peeche kya hai song, choli ke peeche kya hai controversy, choli ke peeche kya hai banned by doordarshan, madhuri dixit accused of breaking house of sanjay dutt, माधुरी दीक्षित, माधुरी दीक्षित का विवादित गाना, माधुरी दीक्षित पर क्यों लगा घर तोड़ने का आरोप, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त

माधुरी को इस गाने ने रातोंरात ऐसा स्टार बना दिया था कि वह इसके बाद हाएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं. फिल्म ने कमाई के मामले में तो कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. धुरी ने इसके बाद ‘खलनायक’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल’, ‘परिंदा’, ‘जमाई राजा’, ‘साजन’, ‘बेटा’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘देवदास’ जैसी कई हिट फिल्में दी थी.

homeentertainment

डेब्यू करते ही दे डाली 7 फ्लॉप, फिर 1 गाने ने रातोंरात बनाया टॉप एक्ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी