खेल » मुंबई की बारिश में अमिताभ बच्चन को उठाना पड़ा वाइपर! जलमग्न हुआ बिग बी का बंगला, धरी रह गई करोड़ों की सुविधा

मुंबई की बारिश में अमिताभ बच्चन को उठाना पड़ा वाइपर! जलमग्न हुआ बिग बी का बंगला, धरी रह गई करोड़ों की सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मुंबई में भारी बारिश हो रही है. इस भारी बारिश में अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ पानी से चारों तरफ से घिर गया है.

मुंबई की बारिश में अमिताभ को उठाना पड़ा वाइपर! जलमग्न हुआ बिग बी का बंगलाअमिताभ बच्चन के घर के बाहर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. मुंबई में जारी भारी बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी परेशान कर दिया है. सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं. मुंबई में रही लगातार बारिश ने वहां के लोगों के जीवन को परेशानी में डाल दिया है. मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. बारिश के बीच डरा देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं. आम लोगों के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड के सितारों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. कई लोगों ने बारिश से परेशान होकर सोशल मीडिया पर अपने दुख को बया भी किया है. अमिताभ बच्चन का बंगला भी जलमग्न हो गया है.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित मशहूर बंगला ‘प्रतीक्षा’ भी जलभराव की चपेट में आ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बंगले के बाहर टखनों तक पानी भरा दिखाई दे रहा है.

बिग बी का बंगले भी हुआ पानी-पानी

सोशल मीडिया पर ‘प्रतीक्षा’ के बाहर से वीडियो एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में बंगले के अंदर कैंपस में पानी भरा दिखाया गया है. वीडियो में शख्स बता रहा है कि कैसे आम से खास कोई इस भारी बारिश से नहीं बच सका है. इस वीडियो में सड़क पर हर तरफ पानी भरा दिख रहा है, कार भी उसी में खड़ी नजर आ रही है. ये शख्स अचानक अमिताभ के बंगले के अंदर सिक्यॉरिटी तक पहुंच जाता है लेकिन गार्ड्स तुरंत गेट बंद कर लेते हैं और उसे वहां से बाहर निकाल देते हैं.

अमिताभ बच्चन को उठाना पड़ा वाइपर!

वीडियो में शख्स कह रहा है, ‘देखिए, यहां कितना पानी भरा है और कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन खुद आए थे वाइपर लेकर पानी निकालने के लिए. कितना भी पैसा रहे आपके पास, हजार करोड़ कितना भी रहे, मुंबई की बारिश से कोई नहीं बच पाया है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी