खेल » वो बॉलीवुड हीरो, जो कई फिल्मों में बना विलेन, 1 रोल के लिए बन गया था हड्डियों का ढांचा, देखकर रोने लगी थी मां

वो बॉलीवुड हीरो, जो कई फिल्मों में बना विलेन, 1 रोल के लिए बन गया था हड्डियों का ढांचा, देखकर रोने लगी थी मां

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर का नाम लें तो रणदीप हुड्डा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. रणदीप न केवल अपनी शानदार एक्टिंग स्किल बल्कि किरदारों के लिए किए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाने जाते हैं. रणदीप के इस पैशन ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दी है. चाहे वह ‘सरबजीत’ में कमजोर और प्रताड़ित किरदार हो या ‘जाट’ में खतरनाक खलनायक की भूमिका हो, रणदीप ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और बदलते अंदाज से दर्शकों को बार-बार चौंकाया है

Randeep Hooda

साल 2001 में उन्हें बड़ा मौका मिला. मीरा नायर की ‘मॉनसून वेडिंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ (2010) ने उन्हें स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया. नसीरुद्दीन शाह के ‘मोटली थिएटर ग्रुप’ से रंगमंच पर उतरे.

jaat

फिल्म इंडस्ट्री के ‘रणतुंगा’ के पांच दमदार किरदारों पर नजर डालें तो इसी साल आई ‘जाट’ में उनके ‘रणतुंगा’ के किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला. ‘जाट’ में खलनायक रणतुंगा के लिए रणदीप ने 8 किलो वजन बढ़ाया और बाल लंबे किए थे. इस किरदार के लिए उन्हें आवाज भी भारी करनी पड़ी थी. एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया था कि किरदार के लिए बाल बढ़ाए और अपनी बॉडी पर काम किया ताकि रणतुंगा का किरदार अधिक खतरनाक दिख सके.

veer savarkar-

‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ साल 2024 में रिलीज हुई थी, जो उनकी बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म रही. रणदीप ने विनायक दामोदर सावरकर के लिए 26 किलो वजन घटाया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मैं डेढ़ साल तक बेहद कमजोर रहा. इतना कमजोर था कि घोड़े से गिर गया, मेरा पैर मुड़ गया. कुछ भी हो सकता था. बहन डॉ. अंजलि हुड्डा ने मेरी सेहत का ध्यान रखा.”

Randeep Hoodaa

फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस रोल के लिए उन्होंने 18 दिनों में 26 किलो वजन कम किया था. संदीप ने बताया कि जब वह ऑफिस आए थे तब उनका वजन 86 किलो था. वह किरदार में इस कदर डूबे कि 18 दिनों में 26 किलो वजन कम कर लिया. रणदीप ने चार महीनों तक केवल 1 खजूर और 1 गिलास दूध पीकर अपना वजन कम किया था.

Sarabjit

रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता सर्जन हैं और भाई के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर वह काफी नाराज थे और मां रोने लगी थीं. अंजलि ने बताया, ‘मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि रणदीप को प्रोत्साहित न करूं. वहीं, मां रणदीप का वजन कम होते देख चिंतित थीं. वह कहती थी कि मैं नहीं देख सकती इसे, हड्डियों का ढांचा बन गया है.”

Do Lafzo ki kahani

रणदीप की साल 2016 में फिल्म आई थी ‘दो लफ्जों की कहानी,’ जिसमें वह एमएमए फाइटर सूरज चौहान के किरदार में थे. इस किरदार के लिए उन्होंने मसल्स बनाए थे. ‘दो लफ्जों की कहानी’ के लिए 77 किलोग्राम से 94 किलोग्राम तक वजन भी बढ़ाया था.

Randeep Hoodaa

साल 2016 में आई ‘सरबजीत’ में उन्होंने टाइटल रोल निभाया था. इसके लिए रणदीप ने 20 किलोग्राम वजन कम किया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मैं भुखमरी और कैद का अनुभव करना चाहता था. इसके लिए मेहनत करना जरूरी था. मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया.” रणदीप ने नवंबर 2023 में मणिपुरी अभिनेत्री लिन लैशराम से शादी की. पहले उनका नाम सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा था.

homeentertainment

वो बॉलीवुड हीरो, जो फिल्मों में बना विलेन, 1 रोल के लिए बना हड्डियों का ढांचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी