खेल » अमृता सिंह की ‘मां’, अजय देवगन-ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय संग दे चुकीं कई हिट, 1 वजह के चलते 19 साल से हैं एक्टिंग से दूर

अमृता सिंह की ‘मां’, अजय देवगन-ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय संग दे चुकीं कई हिट, 1 वजह के चलते 19 साल से हैं एक्टिंग से दूर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:


हिंदी सिनेमा की वो दिग्गज अदाकारा, जिसने अपने करियर में अजय देवगन-ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय संग कई हिट फिल्मों में काम किया है. साल 1993 में तो एक्ट्रेस ने अमृता सिहं के साथ ऐसी फिल्म दी थी,जिसने तहलका मचा दिया …और पढ़ें

अमृता सिंह की 'मां', अजय देवगन-ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय संग दे चुकीं कई हिटअमृता संग भी दे चुकी हिट
नई दिल्ली. कभी अमृता सिहं की मां का रोल निभाया, तो कभी ऐश्वर्या राय की. शाहरुख खान की तो सास बनकर एक्ट्रेस ने खूब वाहवाही लूटी थी. कई फिल्मों और टीवी में काम कर चुकीं ये एक्ट्रेस अब सालों से एक्टिंग से दूर हैं.

शाहरुख की सास, ऐश्वर्या की मां के रोल निभा चुकीं वो जानी मानी एक्ट्रेस जिसने ढाई दशक तक बॉलीवुड पर किया राज. लेकिन एक वजह के चलते रातों रात एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया. वो टैलेंटेड एक्ट्रेस कोई और नहीं माया अलघ हैं.फिल्मों में मां के रोल में एक्ट्रेस ने इतिहास रच दिया था.

माधुरी दीक्षित का हीरो, 3 सुपरस्टार को चकमा देकर चुपचाप ले उड़ा अवॉर्ड हाथ मलते रह गए थे ऋषि कपूर-विनोद खन्ना

शाहरुख की बनी थी ऑनस्क्रीन ‘सास’

शाहरुख खान की फिल्म गुड्डू में उन्होंने सुपरस्टार की सासू मां का रोल निभाया था. फिल्म उमराव (2006) में वह ऐश्वर्या राय की मां की भूमिका में नजर आई थीं. इंडस्ट्री में उन्होंने हर तरह के रोल निभाए, लेकिन उन्हें वो नाम नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी. वैसे भी बॉलीवुड में एक्ट्रेस का फिल्मी करियर छोटा होता है, लेकिन माया ने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया था. अपने करियर में वह शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय संग काम कर चुकी हैं, लेकिन आज लोग उनका नाम तक भूल चुके हैं.

मां के रोल से मिली थी पहचान

अमृता सिंह संग दे चुकीं हिट

माया ने ढाई दशक तक एक्टिंग की दुनिया में काम किया था. 1980 में एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने वाली माया ने मां के रोल ही ज्यादा निभाए हैं. लेकिन साल 1993 में वह फिल्म आईना में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने अमृता सिहं और जूही चावला की मां का रोल निभाया था. इस फिल्म में अमृता घर से भाग जाती हैं और वह एक मजबूर मां की भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था.

बता दें कि माया अलघ आखिरी बार ऐश्वर्या अभिषेक की फिल्म ‘उमराव जान’में नजर आई थीं. ये उनकी आखिरी फिल्म थी, माया ने अपने 26 साल के फिल्मी करियर में 25 से ज्यादा फिल्में और 10 से ज्यादा टीवी शोज किए हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने साल 2000 के बाद काम नहीं किया. उन्हें ज्यादातर एक ही तरह के रोल मिल रहे थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अमृता सिंह की ‘मां’, अजय देवगन-ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय संग दे चुकीं कई हिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी