Last Updated:
Odisha News Today: ओडिशा में बंगालियों के उत्पीड़न के ममता बनर्जी के आरोपों को सीएम मोहन चरण माझी ने झूठा बताया. उन्होंने कहा कि ओडिशा में बंगालियों का पुराना घर है. बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई हो रही ह…और पढ़ें
ओडिशा के सीएम ने करारा जवाब दिया. मुख्यमंत्री मंजी ने कहा कि ओडिशा सदियों से बंगालियों का घर रहा है. विभाजन और बांग्लादेश बनने के बाद विस्थापित अल्पसंख्यक बंगालियों के लिए ओडिशा सरकार ने कई इलाकों में कॉलोनियां बसाईं और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया. उन्होंने कहा, “हमारे यहां बंगालियों ने न केवल शांति से जीवन बिताया है, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है.”
मंजी ने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में पुलिस की जांच केवल संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चल रही है. अगर कोई अवैध रूप से सीमा पार कर ओडिशा में घुसपैठ करता है और यहां के लोगों की आजीविका छीनता है, तो कार्रवाई अनिवार्य है. उन्होंने कहा, “ओडिशा पुलिस का फर्ज है कि वह अपनी धरती और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि बंगाली समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है.”
ममता पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “बिना तथ्य जाने ऐसी बातें करना सिर्फ राजनीति है. यह बंगालियों और ओडिया लोगों के बीच अनावश्यक अविश्वास फैलाने की कोशिश है. सच यह है कि ओडिशा ने हमेशा बंगालियों को गले लगाया है.”
जगन्नाथ मंदिर का जिक्र
मंजी ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा निर्मित जगन्नाथ मंदिर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह पहल बंगाल और ओडिशा के बीच साझा संस्कृति और आस्था का प्रतीक है. “हमारी साझी परंपराएं और धार्मिक संबंध इतने गहरे हैं कि कोई भी सस्ती राजनीति इन रिश्तों को कमजोर नहीं कर सकती.”

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें
August 19, 2025, 22:25 IST





