Last Updated:
Russian Girls Weird Dance: तीन रशियन गर्ल्स नाचते हुए वीडियो बना रही थीं, तभी वो पुलिस के चंगुल में फंस गईं. उसके बाद उनका जो हाल हुआ कि आंखों से आंसू ही निकल पड़े.
रूसी लड़कियों का अजीब डांस. सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के चक्कर में लोग आजकल न जाने क्या-क्या कर रहे हैं. अपने देश में तो अभिव्यक्ति के नाम पर बिना कुछ भी कंटेंट बनाए जा रहे हैं, हालांकि कुछ देशों में इस पर भी मोरल पुलिसिंग होती है. ऐसा ही एक मामला रूस से सामने आया है. यहां तीन रशियन गर्ल्स नाचते हुए वीडियो बना रही थीं, तभी वो पुलिस के चंगुल में फंस गईं. उसके बाद उनका जो हाल हुआ कि आंखों से आंसू ही निकल पड़े.
18 साल की लड़कियों के कारनामे
इन तीनों रशियन गर्ल्स की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है और इन्हें छोटी-मोटी गुंडागर्दी का दोषी पाया गया है. इन छात्राओं को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के लिए उनके यूनिवर्सिटी से भी निकाल दिया गया है. रिपोर्ट बताती हैं कि सजा के रूप में उन्हें 11 महीने का सुधारात्मक श्रम करना होगा. यह फैसला Stroganov Russian State University of Art and Industry ने ऑर्थोडॉक्स धार्मिक समर्थकों के विरोध के बाद लिया.
मूर्ख लड़कियां फंस गईं
परंपरावादी समूह Sorok Sorokov ने इन छात्राओं की आलोचना करते हुए उन्हें मूर्ख लड़कियां कहा है, जो लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रही थीं. उन्होंने वीडियो पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि उसमें वे मॉस्को के कैथेड्रल ऑफ क्राइस्ट द सेवियर के सामने खड़ी होकर कमर मटका रही थीं. यह वही कैथेड्रल है जहाँ अक्सर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आते हैं.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
August 19, 2025, 15:46 IST





