व्यापार » Stock To Buy : ₹50 से सस्‍ता यह शेयर कराएगा कमाई, कंपनी मारुति और टाटा मोटर्स को बेचती है सामान

Stock To Buy : ₹50 से सस्‍ता यह शेयर कराएगा कमाई, कंपनी मारुति और टाटा मोटर्स को बेचती है सामान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stock To Buy : ब्रोकरेज का कहना है कि ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में याज़ाकी (Yazaki) और एप्टिव (Aptiv) जैसी दिग्गज कंपनियों से मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया का कड़ा मुकाबला है. इसके बावजूद मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया को बड़…और पढ़ें

Stock To Buy : ₹50 से सस्‍ता यह शेयर कराएगा कमाई, क्‍यों चढेगा भाव, जानिएआज मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया के शेयर में 6 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल आया है.
नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 19 अगस्त को लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ. जीएसटी दरों में कटौती की सरकार की तैयारी ने बाजार को पंख लगा दिए. इसी पॉजिटिव माहौल में ब्रोकरेज हाउस नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया (MSWIL)  शेयर को खरीदने की सलाह निवेशकों को दी है. कंपनी की क्‍लाइंट लिस्‍ट में मारूति-सुजुकी और टाटा मोटर्स जैसे दिग्‍गज नाम शामिल हैं. आज मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया के शेयर में 6 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल आया और यह एनएसई पर 41.99 रुपये पर बंद हुआ. स्टॉक पिछले एक हफ्ते में 10% से ज्यादा चढ़ा है. हालांकि, एक महीने में 4% की गिरावट दर्ज की गई.

पिछले तीन महीने में मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया शेयर लगभग 10% ऊपर है, जबकि छह महीने में 26.37% की तेजी रही. एक साल में स्टॉक 13% टूटा, लेकिन दो साल में 5% और तीन साल में 12% का रिटर्न दिया. स्टॉक का 52-वीक हाई ₹48.72 और लो ₹30 है. कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्‍सेदारी 61.73% है.

ये भी पढ़ें-आशीष कचौलिया के पास हैं ये 30,03,356 शेयर, तिमाही नतीजों में कंपनी को हुआ तगड़ा मुनाफा, रॉकेट बने स्टॉक

मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया शेयर टारगेट प्राइस

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया शेयर का टारगेट प्राइस ₹57 तय किया है. आज के बंद भाव से यह करीब 43% ज्‍यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि ब्रोकरेज का कहना है कि तीन ग्रीनफील्ड प्लांट्स का कुल रेवेन्यू पोटेंशियल 2,100 करोड़ रुपये है. पुणे और नवगाम प्लांट चालू हो चुके हैं और इन्हें धीरे-धीरे पूरी कैपेसिटी पर लाया जा रहा है. खरखौदा प्लांट चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुरू होगा. ये दो प्लांट मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और M&M को हाई और लो वोल्टेज हार्नेस सप्लाई कर रहे हैं.

प्रतिस्पर्धा के बावजूद स्केल का फायदा

ब्रोकरेज का कहना है कि ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में याज़ाकी (Yazaki) और एप्टिव (Aptiv) जैसी दिग्गज कंपनियों से मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया का कड़ा मुकाबला है. इसके बावजूद मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया को बड़े स्केल के कारण कॉस्ट स्ट्रक्चर में बढ़त हासिल है. नुवामा का अनुमान है कि ग्रीनफील्ड प्लांट्स के रैंप-अप के चलते FY25 से FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 13% और अर्निंग्स 19% की दर से बढ़ सकते हैं.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

Stock To Buy : ₹50 से सस्‍ता यह शेयर कराएगा कमाई, क्‍यों चढेगा भाव, जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी