नई दिल्ली. आमिर खान और उनके भाई फैसल खान के बीच के रिश्ते ठीक नहीं हैं, ये तो जगजाहिर हैं. दोनों भाई के बीच के दरार वैसे तो कई बार मीडिया में आ गई है. लेकिन, उनके भाई फैसल खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जो दावे किए, वो चौंकाने वाले हैं. इस दावों के साथ एक बार फिर से आमिर खान का लव लाइफ सुर्खियों में आ गई है. ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया में ये सिजलिंग गॉसिप बन गई है. फैसल ने सिर्फ भाई आमिर के एक्ट्रा-मैरिटल अफेयर की बारे में बात की बल्कि ये भी बताया कि उनका एक नाजायज बेटा भी है. आमिर के भाई का दावा है कि रीना दत्ता संग तलाक से पहले वह जेसिका हाइन्स (Jessica Hines) के साथ रिश्ते में थे और इससे उनका एक बेटा भी है.
आमिर खान के भाई फैसल खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाले दावे किए हैं. 18 अगस्त को हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसल ने आमिर पर ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइंस के साथ अवैध संबंध होने और उनसे एक बच्चा होने का आरोप लगाया. अब लोग ये खोज रहे हैं कि आखिर ये जेसिका हाइन्स (Jessica Hines) हैं कौन?
कौन हैं जेसिका हाइन्स?
जेसिका हाइन्स पेशे से ब्रिटिश राइटर और जर्नलिस्ट हैं. वह भारतीय सिनेमा और संस्कृति पर कई लेख और किताबें लिख चुकी हैं. उनकी सबसे चर्चित किताब है ‘Looking for the Big B: Bollywood, Bachchan and Me’, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के स्टारडम और बॉलीवुड की दुनिया को बहुत करीब से समझने की कोशिश की. लंबे समय से जेसिका भारतीय सिनेमा पर लिखती रही हैं और इस वजह से इंडस्ट्री से उनका गहरा जुड़ाव रहा है.
फिंगरप्रिंट कंटेंट की को-फाउंडर
जेसिका सिर्फ लेखिका ही नहीं, बल्किफिंगरप्रिंट कंटेंट नामक कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर भी हैं. उनकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, जेसिका को ‘क्रिएटिव पावरहाउस’ कहा जाता है. उन्होंने यूके, यूएस और भारत की फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा वक्त तक काम किया है. उनका काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीति, पर्यावरण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्रित है. वे डॉक्यूमेंट्री, फिक्शन और सटायर जैसे कई रूपों में कहानियां पेश करती हैं.
जेसिका हाइन्स की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
आमिर खान से रिश्ता
जेसिका का नाम पहली बार भारत में चर्चा में आया जब 1990 के दशक के आखिर और 2000 के शुरुआती सालों में उनकी और आमिर खान की नजदीकियों की खबरें सामने आईं. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘गुलाम’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. 2005 में स्टारडस्ट मैग्जीन ने दावा किया था कि आमिर और जेसिका एक लिव-इन रिलेशनशिप में थे और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम जान (Jaan) रखा गया. रिपोर्ट के मुताबिक, जब जेसिका गर्भवती हुईं तो आमिर ने इस रिश्ते को स्वीकार ने से मना कर दिया और गर्भपात का सुझाव दिया. लेकिन जेसिका ने अकेले बच्चे को जन्म देने और पालने का फैसला किया.
फैसल खान के आरोप
18 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फै़सल खान ने अपने परिवार से जुड़ी कई बातें सार्वजनिक कीं। उन्होंने कहा कि परिवार पर सवाल उठाने पर उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर घोषित करने की कोशिश की गई। फै़सल ने बताया कि उन्होंने एक पत्र लिखा था जिसमें परिवार के हर सदस्य की निजी जिंदगी का जिक्र किया।
क्यों चर्चा में हैं जेसिका?
आमिर खान और जेसिका हाइन्स की कथित कहानी सालों पहले की है. लेकिन फैसल खान के नए बयान ने इस किस्से को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. जेसिका अब भी एक राइटर और कंटेंट क्रिएटर हैं और उनका काम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता . हालांकि, आमिर खान की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.