Last Updated:
अमीषा पटेल ने फराह खान के व्लॉग में अपनी डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान फराह उन्हें और ऋतिक को गालियां देती थीं और खूब डांटती थीं.
फराह खान ने की थी ‘कहो ना प्यार है’ के गानों की कोरियोग्राफी.नई दिल्ली. अमीषा पटेल ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था. इसमें हीरो थे ऋतिक रोशन. एक्टर की भी यह पहली मूवी थी. रिलीज के बाद ‘कहो ना प्यार है’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई. इस मूवी के ज्यादातर गानों की कोरियोग्राफी फराह खान ने की थी. हाल ही में फराह खान के व्लॉग में अमीषा पटेल नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर उन्हें और ऋतिक को खूब गालियां देती थीं.
फराह ने अपने व्लॉग के लिए कुक दिलीप के साथ अमीषा पटेल के घर पहुंचीं. इस दौरान अमीषा ने खुलासा किया कि शूटिंग के समय फराह किस तरह उन्हें और ऋतिक को डांटती और गालियां देती थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों को कहो ना प्यार है के टाइम पर ऋतिक और मुझे जो मां-बहन की गालियां मिलती थीं, डांट-डांट के सिखाते थीं. मैं आपको मजाक नहीं कर रही हूं’.
फराह खान ने दिया मजेदार जवाब
हालांकि, फराह खान ने इस दावे को नकारते हुए मजाक में कहा कि उन्होंने सिर्फ अमीषा को डांटा, ऋतिक को नहीं. उन्होंने कहा, ये झूठ है. मैंने ऋतिक को कभी गाली नहीं दी, सिर्फ अमीषा को गाली पड़ती थी.’ यह सुनते ही अमीषा पटेल हंसने लगती हैं.
फिल्म की रिलीज को हुए 25 साल
‘कहो ना प्यार है’ की रिलीज को 25 साल हो चुके हैं. इसका डायरेक्शन राकेश रोशन ने किया था. कुछ समय पहले न्यूज18 शोशा से एक्सक्लूसिव बातचीत में अमीषा पटेल ने बताया कि फिल्म की सक्सेस के बाद कैसे उनकी जिंदगी बदल गई थी. उन्होंने कहा, ‘एक सामान्य लड़के और लड़की से हम सेंसेशन बन गए. रोहित और सोनिया देश के क्रश बन गए. यह कोई साधारण फिल्म नहीं थी. लोगों ने फिल्म के किरदारों को अपने दिल में बसा लिया. उसके बाद मुझे कई दिनों तक कुछ भी समझ नहीं आया. मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ. यह बस सपने जैसा था.’
‘गदर 2’ में नजर आई थीं अमीषा पटेल
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल पिछली बार ‘गदर 2’ में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने सनी देओल के साथ काम किया था. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ‘गदर 2’ ने दुनियाभर में 691 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था. खबर है कि अब इसके तीसरे पार्ट यानी ‘गदर 3’ पर काम चल रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
August 19, 2025, 12:15 IST





