Last Updated:
साल 1989 बॉलीवुड के लिए बेहद खास साबित हुआ था. इस साल कई बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिनमें बड़े स्टार्स के किरदार अमर हो गए थे. लेकिन ये एक्टर ऋषि कपूर, अनिल कपूर और सलमान को चकमा देकर ले उड़ा था अवॉर्ड.

साल 1989 बॉलीवुड के लिए बेहद खास साबित हुआ था. इस साल कई बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिनमें बड़े स्टार्स के किरदार अमर हो गए थे. लेकिन ये एक्टर ऋषि कपूर, अनिल कपूर और सलमान को चकमा देकर ले उड़ा था अवॉर्ड.

कभी गरीबी में जीने वाला ये एक्टर आज किसी राजा की तरह 8-बीएचके बंगले में रह रहे हैं और बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कई कार उनके पास हैं. इतना ही नहीं, वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं. वो कोई और नहीं जैकी श्रॉफ हैं.

1989 था सलमान खान की मैंने प्यार, ऋषि कपूर चांदनी और अनिल कपूर की फिल्में रिलीज हुई थीं. लेकिन लेकिन बेस्ट एक्टर अवॉर्ड इनमें से किसी को नहीं मिला था. ये काफी चौंकाने वाली बात थी. चांदनी में तो विनोद खन्ना भी नजर आए थे.

उस समय माना जा रहा था कि चांदनी के लिए ऋषि कपूर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतेंगे. चांदनी में ऋषि कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था. फिल्म के किरदार तो अमर हो गए थे. लेकिन जैकी श्रॉफ एक फिल्म से बाजी मार गए थे.

साल 1989 की हिट फिल्मों में मैने प्यार किया, राम लखन, त्रिदेव, घर का चिराग, इलान-ए-जंग, चांदनी, चल बाज, महादेव और प्रीम प्रतिज्ञा जैसी फिल्मों में ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी.

साल 1990 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब गया जैकी श्रॉफ ने जीता था. उनकी फिल्म परिंदा के आगे ये सारी फिल्में पीछे रह गई थीं. अवॉर्ड के लिए जैकी श्रॉफ (परिंदा), अनिल कपूर (ईश्वर), सलमान खान (मैने प्यार किया) और ऋषि कपूर को (चांदनी) के लिए नोमिनेट किया गया था. जैकी श्रॉफ ने खलनायक में माधुरी संग काम किया था. दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती थीं.

जैकी श्रॉफ ने ऋषि कपूर और अनिल कपूर, सलमान खान को पछाड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया. खास बात यह रही कि उन्होंने यह अवॉर्ड अपनी गोद में बैठे छोटे बेटे टाइगर श्रॉफ (जिसका जन्म 1990 में हुआ था) के साथ लिया. उन्हें यह अवॉर्ड रेखा ने दिया था.विदु विनोद चोपड़ा की परिंदा, जो 3 नवंबर 1989 को रिलीज हुई थी, में जैकी श्रॉफ के साथ अनिल कपूर, नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित भी थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसे जबरदस्त तारीफें भी मिलीं.
August 19, 2025, 11:11 IST





