विदेश » ग्लैमर की दुनिया में छाई फिलिस्तीनी महिला, अमेरिका-यूरोप की परियों को देंगी टक्कर, जलवे का हर कोई दिवाना

ग्लैमर की दुनिया में छाई फिलिस्तीनी महिला, अमेरिका-यूरोप की परियों को देंगी टक्कर, जलवे का हर कोई दिवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिलिस्तीनी महिला नदीन अयूब मिस यूनिवर्स 2025 में भाग लेंगी. वह पहली मिस फिलिस्तीन हैं और ग्लैमर की दुनिया में अमेरिका-यूरोप की परियों को टक्कर देंगी. प्रतियोगिता नवंबर में बैंकॉक में होगी.

ग्लैमर की दुनिया में छाई फिलिस्तीनी महिला, US-यूरोप की परियों को देंगी टक्करवैश्विक मंच पर जलवा बिखरेंगी फिलिस्तीन की नदीन अयूब.

Miss Palestine: एक तरफ जहां फिलिस्तीन इजरायल से जंग में जूझ रहा है. उधर, ग्लैमर की दुनिया में जाने वाली नदीन अयूब इस देश की पहली महिला बन गई हैं. मिस फिलिस्तीन रह चुकीं अयूब अब देश देश के मिस यूनिवर्स के प्लेटफॉर्म पर प्रतिनिधित्व करेंगी. मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (एमयूओ) ने रविवार को सीएनएन के हवाले से जानकारी दी कि यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि अयूब मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भाग लेंगीय यह प्रतियोगिता नवंबर में आयोजित होने वाली है. इसमें अमेरिका से लेकर यूरोप और अन्य देश की खूबसूरत लड़कियां अपना जलवा दिखाएंगी, जहां उनकी टक्कर मिस फिलिस्तीन से होगी.

एमयूओ के बयान में कहा गया है, मिस यूनिवर्स संगठन गर्व से दुनिया भर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करता है, जो विविधता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और महिला सशक्तिकरण का जश्न मनाते हैं. अयूब, फिलिस्तीन की एक कुशल वकील और मॉडल हैं. वह हमारे इस मंच को परिभाषित करने वाले लचीलेपन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं.अयूब 74वें मिस यूनिवर्स फाइनल में 130 से अधिक अन्य देशों और क्षेत्रों की प्रतियोगियों के साथ शामिल होंगी. यह 21 नवंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित किया जाएगा.

फिलिस्तीनी आवाज

एमयूओ ने बयान में कहा, हम मिस यूनिवर्स के मंच पर अयूब का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. वह दुनिया के हर कोने से आई प्रतियोगियों के साथ खड़े होकर गर्व से फिलिस्तीन का प्रतिनिधित्व करेंगी. अबू धाबी के एक समाचार एजेंसी द नेशनल के अनुसार, 27 वर्षीय अयूब को 2022 में मिस फिलिस्तीन का ताज पहनाया गया था. गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अयूब ने कहा कि वह फिलिस्तीनी लोगों की आवाज बनना चाहती हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि पहली बार मिस यूनिवर्स में फिलिस्तीन का प्रतिनिधित्व होगा.’

अयूब हुईं भावुक

अयूब ने आगे कहा, फ़िलिस्तीन जहां एक ओर दिल टूट रहा है, खासकर गाज़ा में, वहीं मैं उन लोगों की आवाज़ हूं, जो चुप रहने को तैयार नहीं हैं. मैं हर उस फ़िलिस्तीनी महिला और बच्चे का प्रतिनिधित्व करती हूं, जिनकी ताकत दुनिया को दिखानी चाहिए. हम अपने दुखों से कहीं अधिक हैं. हम लचीलापन, आशा और मातृभूमि की धड़कन हैं जो हमारे माध्यम से जीवित रहती है.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

homeworld

ग्लैमर की दुनिया में छाई फिलिस्तीनी महिला, US-यूरोप की परियों को देंगी टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी