भारत » PM Modi Meet Shubhanshu Shukla: पीएम मोदी को क्‍या द‍िखाने लगे शुभांशु शुक्‍ला? खास तोहफा भी ले आए थे साथ

PM Modi Meet Shubhanshu Shukla: पीएम मोदी को क्‍या द‍िखाने लगे शुभांशु शुक्‍ला? खास तोहफा भी ले आए थे साथ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से लौटे शुभांशु शुक्‍ला सोमवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो कमरे का नजारा ही अलग था. कोई फॉर्मेल‍िटी नहीं, बस एक सच्चा अपनापन. पीएम मोदी की आंखों में वही चमक थी जो किसी पेरेंट्स की होती है जब उनका बच्चा बड़ी उपलब्धि हासिल करके घर लौटता है. मुलाकात में शुभांशु शुक्‍ला हाथ में टैबलेट लेकर पीएम मोदी को कुछ खास द‍िखाने लगे. पीएम मोदी बड़े ध्यान से स्क्रीन को देखते रहे और कई बार मुस्कुराते हुए र‍िएक्‍शन भी द‍िया. आप भी देखें वो खास पल…

अंतर‍िक्ष की सैर कर भारत लौटे एस्‍ट्रोनॉट शुभांशु शुक्‍ला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे तो पीएम ने उन्‍हें गले लगाकर बधाई दी. इस मौके पर शुभांशु शुक्‍ला और पीएम मोदी दोनों काफी खुश नजर आए. पीएम मोदी बार-बार सिर हिलाते, कभी मुस्कुराते, तो कभी सवाल पूछने वाले अंदाज में भौंहें ऊपर उठाते. ये देखकर साफ था कि बातचीत औपचारिक कम, दोस्ताना ज्यादा थी.

शुभांशु शुक्‍ला अपने साथ एक खास तोहफा भी लेकर आए थे. जैसे ही उन्होंने वह गिफ्ट पीएम मोदी को थमाया, प्रधानमंत्री के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. पूरे मुलाकात का माहौल बेहद सहज और अपनापन भरा दिखा.

शुभांशु ने अपना टैबलेट निकाला. उसमें उन्होंने पीएम मोदी को अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें और डेटा दिखाना शुरू किया. मोदी हल्की मुस्कान के साथ झुककर स्क्रीन को गौर से देख रहे थे. उनका सिर थोड़ा आगे झुका, आंखें चौड़ी- मानो कह रहे हों “वाह!

शुभांशु शुक्ला के हावभाव भी देखने लायक थे. कभी हाथ से कक्षा वाले अंदाज में समझाते, कभी ऊंगली से किसी खास हिस्से को घेरते. उनकी बॉडी लैंग्वेज बता रही थी कि वे न सिर्फ वैज्ञानिक हैं बल्कि कहानी सुनाने वाले बहुत अच्छे नैरेटर भी हैं.

जब शुभांशु ने उन्हें तिरंगा तोहफे में दिया तो पीएम ने दोनों हाथों से थामा. उस समय उनके चेहरे की मुस्कान और हल्का-सा झुकाव साफ बता रहा था कि ये केवल उपहार नहीं, बल्कि भारत की उपलब्धि की निशानी है. आखिर में जब दोनों सोफे पर आमने-सामने बैठे तो माहौल और भी हल्का हो गया. यह दृश्य वैसा ही था जैसे कोई बेटा अपने पिता को विदेश यात्रा के अनुभव सुना रहा हो और पिता गर्व से सुन रहा हो.

homenation

पीएम मोदी को क्‍या द‍िखाने लगे शुभांशु शुक्‍ला? खास तोहफा भी ले आए थे साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी