खेल » विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बंगाल फाइल्स विवादों में, दी सफाई.

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बंगाल फाइल्स विवादों में, दी सफाई.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

The Bengal Files Controversy : विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बंगाल फाइल्स विवादों में घिरी है. 1946 के दंगों में बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी के चित्रण पर विवाद हुआ. विवेक और पल्लवी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्र…और पढ़ें

द बंगाल फाइल्स पर मचे बवाल पर विवेक अग्निहोत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ये कहा
कश्मीर फाइल्स वाले विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बंगाल फाइल्स को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में बुरी तरह घिर चुकी है. 16 अगस्त को इसके ट्रेलर लॉन्च में जमकर विवाद हुआ था. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे की आग में झुलसते लोगों पर है. मगर विवाद हुआ है 1946 के दंगों को रोकने वाले प्रसिद्ध बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी के चित्रण को लेकर है. इसी को लेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर भी हुई. इन सब विवादों के बीच विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने एक प्रेस कॉन्फेंस किया. जहां पश्चिम बंगाल की राजनीति, फिल्म और विवाद को लेकर रिएक्ट किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में द बंगाल फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘आज हम एक वीडियो दिखाएंगे जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे. जिसे मैं पहली बार दिखा रहा हूं. 20 मार्च 2020 को लॉकडाउन के दौरान हम मुंबई से जा नहीं पाए. ये फिल्म ऐसी है कि अपने मन से कोई लिख नहीं सकता. हमने लोगों से बात करके रिसर्च किया है. 18000 पेजों की समरी है.’ FIR को लेकर वह आगे अपनी बात रखते हैं:

CBFC को जब फिल्म दिखाई तो उसमें इतिहासकारों को बुलाया गया. कई पड़ाव से गुजरने के बाद बिना कट के इसे सर्टिफिकेट मिला. हमने अमेरिका में अलग अलग समाज के लोगों को दिखाई. कश्मीर फाइल्स को लेकर अमेरिका की संसद कैपिटल हिल में फिल्म दिखाने के लिए इनवाइट किया गया. लेकिन हमारे खिलाफ कई FIR दर्ज करवाई गई. फिल्म की सफलता के बाद TMC के कार्यकर्ताओं ने हर जगह FIR करवाई. बंगाल सरकार को हमें आमंत्रित करना चाहिए कि डायरेक्ट एक्शन पर ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी. बंगाल के गौरव के ऊपर ये बात करती है फिल्म.

रिलीज डेट को लेकर भी बोले
बंगाल फाइल की रिलीज डेट को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘बॉलीवुड के लोग अपनी फिल्म ईद, 15 अगस्त या जन्मदिन पर रिलीज करते है। डायरेक्ट एक्शन को लेकर 16 अगस्त को रिलीज करना गुनाह कैसे है? ट्रेलर लॉन्च करने की कौन सी परमिशन लगती है. जब मैं पहुंचा तो कहा लॉन्च नहीं कर सकते. ITC में हमने कार्यक्रम का आयोजन किया है. क्या ये सम्भव है कि बिना परमिशन के प्रोग्राम किया जा सके. जैसे ट्रेलर शुरू किया ITC के मैनेजर आ गए और बोले ये लॉन्च नहीं हो सकता.’ ( ITC के मैनेजर का वीडियो दिखाया जिसमें मैनेजर मीडिया से घिरे दिख रहे हैं)

2025 की वो धाकड़ फिल्में, जिन पर खूब कटा था बवाल, किसी के थिएटर में हुई तोड़फोड़, तो किसी पर हुई एफआईआर

क्या बोलीं पल्लवी जोशी
फिल्म को लेकर पल्लवी जोशी ने रिएक्ट किया. वह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं और कहा कि, ‘हम यहां इसलिए हैं क्योंकि कोलकाता पुलिस द्वारा हमारा ट्रेलर लॉन्च जबरन रोका. 2012 में हमने सोचा कि अपने लोकतंत्र के लिए एक ट्रिलिजी बनाएंगे. लोकतंत्र के तीन पिलर होते हैं उसमें सत्य का अहम रोल होता है. हमने लाल बहादुर शास्त्री के ऊपर ताशकंत फाइल्स बनाई. दूसरी फिल्म हमने कश्मीर फाइल्स बनाई. कश्मीरी पंडितों के ऊपर. वो अभी तक वहां नहीं जा पाए हैं. हमारी तीसरी फिल्म है बंगाल फाइल्स उसमें राइट टू लाइफ का मुद्दा उठाया. आज भी बंगाल में मुर्शिदाबाद जैसी हॉरर घटनाएं सामने आ रही है. ‘

authorimg

जावेद मंसूरीवरिष्ठ संवाददाता

जावेद मंसूरी News 18 इंडिया में बतौर सीनियर करेस्पोंडेंट कार्यरत हैं. पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है. ABP न्यूज़ से अपने सफर की शुरुआत करने वाले जावेद मंसूरी ने जून 2012 से मार्च 2019 तक ABP न्यूज़ में काम किय…और पढ़ें

जावेद मंसूरी News 18 इंडिया में बतौर सीनियर करेस्पोंडेंट कार्यरत हैं. पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है. ABP न्यूज़ से अपने सफर की शुरुआत करने वाले जावेद मंसूरी ने जून 2012 से मार्च 2019 तक ABP न्यूज़ में काम किय… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

द बंगाल फाइल्स पर मचे बवाल पर विवेक अग्निहोत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ये कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी