भारत » Mumbai Rain Live | Mumbai Rain Red Alert | मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, स्‍कूल बंद करने का ऐलान, वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेसवे पर जाम – mumbai rain live imd orange alert rail road air plane services disrupted andheri subway closed western expressway traffic jam

Mumbai Rain Live | Mumbai Rain Red Alert | मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, स्‍कूल बंद करने का ऐलान, वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेसवे पर जाम – mumbai rain live imd orange alert rail road air plane services disrupted andheri subway closed western expressway traffic jam

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Mumbai Rain Live: महाराष्‍ट्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. प्रदेश की राजधानी मुंबई की हालत काफी खराब है. बहुत भारी बारिश के चलते सड़क से लेकर रेल और एयर ट्रैफिक तक पर असर पड़ा है.

LIVE: मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, स्‍कूल बंद करने का ऐलानमुंबई में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मौसम विज्ञान विभाग ने तेज बारिश और हाई-टाइड का अलर्ट जारी किया है. (फोटो: पीटीआई)
Mumbai Rain Live: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तकरीबन 15 दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर से भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. पिछले दो दिनों से महाराष्‍ट्र में मुंबई समेत अन्‍य इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इससे अम जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है. बस-कार से लेकर ट्रेन और प्‍लेन तक की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. मुंबई में जगह-जगह जलभराव की वजह से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही नगर निगम ने स्‍कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं, रायगढ़, रत्‍नागिरी, सतारा, कोल्‍हापुर और पुणे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. तेज बरसात की वजह से वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया है. सैकड़ों की संख्‍या में वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं. मुंबई के कई इलाकों में भी ट्रैफिक व्‍यवस्‍था चरमरा गई है.

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में लगातार बारिश जारी है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों और शहरों में रेड अलर्ट जारी है. मुंबई में रविवार को भी मूसलाधार बारिश हुई थी. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, दिन के दौरान महानगर में छह शॉर्ट सर्किट, 19 पेड़ या शाखाएं गिरने और दो दीवार गिरने की घटनाएं हुईं. हालाँकि, इन दुर्घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ. मुंबई और सबअर्बन एरिया में शनिवार से भारी बारिश हो रही है. कुछ हिस्सों में तड़के 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया.

कई इलाकों में जलभराव

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश जारी रहने के कारण सोमवार को कई इलाकों में जलभराव की खबरें आईं. ऐसे मौसम में यात्रियों को यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सायन के गांधी मार्केट में पानी भर गया. मुंबई में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया, क्योंकि शहर में रात भर बारिश जारी रही. सोमवार सुबह सुबह 8.50 बजे जारी मौसम चेतावनी में कहा गया है कि अगले तीन से चार घंटों के दौरान मुंबई और रायगढ़ में कुछ जगहों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है.

मुंबई में मूसलाधार बारिश लाइव अपडेट

Mumbai Rain Live: मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग, पालघर में अगले 3-4 घंटों में तेज़ बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 10.30 बजे एक चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि अगले 3-4 घंटों के दौरान सिंधुदुर्ग, पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तेज़ बारिश होने की संभावना है. इससे पहले कई जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

homemaharashtra

LIVE: मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, स्‍कूल बंद करने का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी