खेल » खोसला का घोसला 2: बोमन ईरानी की वापसी, उमेश बिष्ट करेंगे निर्देशन.

खोसला का घोसला 2: बोमन ईरानी की वापसी, उमेश बिष्ट करेंगे निर्देशन.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘साल 2006 में आई फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का जल्द ही सीक्वल आने वाला है. इस क्लासिक कल्ट फिल्म के निर्देशन की कमान इस बार डायरेक्टर उमेश बिष्ट संभालेंगे. पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमा कुरैशी फिल्म में लीड रोल…और पढ़ें

‘खोसला का घोसला 2’ से बाहर हुईं हुमा कुरैशी, नए डायरेक्टर संभालेंगे कमानहुमा कुरैशी का ‘खोसला का घोसला 2’ से पत्ता कट गया है.
नई दिल्ली. 19 साल पहले आई डॉर्क कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ एक कल्ट क्लासिक है. इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था. कुछ समय पहले इस क्लासिक कल्ट फिल्म के सीक्वल का ऐलान हुआ था जिसके बाद से चर्चा हो रही थी कि हुमा कुरैशी ‘खोसला का घोसला 2’ में लीड रोल अदा करते दिखेंगी. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस का ‘खोसला का घोसला 2’ से पत्ता कट गया है और इसके साथ ही इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक उमेश बिष्ट संभालेंगे.

सूत्रों के अनुसार, सीक्वल का निर्देशन उमेश बिष्ट करेंगे जिन्होंने सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट’ का निर्देशन किया था. इसके साथ ही डायरेक्टर की पॉपुलर वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ के लिए जाना जाता है. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि निर्माता, उमेश की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए उनपर भरोसा कर रहे हैं. वो डार्क कॉमेडी को एक नए विजन के साथ पर्दे पर पेश करेंगे. 19 साल पहले आई फिल्म की सीक्वल में फिर एक बार व्यंग के रूप में कॉमेडी देखने को मिलेगी.

हुमा कुरैशी का खोसला का घोसला 2 से कटा पत्ता

पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस हुमा कुरैशी फिल्म में लीड रोल अदा कर सकती हैं. हालांकि अबतक मेकर्स ने उन्हें फाइनल नहीं किया है और कास्टिंग डायरेक्टर नहीं स्टारकास्ट की तलाश में जुटे हुए हैं. हालांकि, यह निश्चित है कि बोमन ईरानी चालाक बिल्डर किशन खुराना की भूमिका में वापसी करेंगे. बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बोमन ईरानी ने फिल्म की सीक्वल में अपनी वापसी की पुष्टि की. वो कहते हैं कि वो इस फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक और नर्वस दोनों हैं.

बोमन ईरानी की होगी वापसी

वो कहते हैं, ‘मैं सीक्वल के लिए बहुत उत्साहित हूं और पहली बार और लंबे समय बाद, मैं डर महसूस कर रहा हूं. हम एक कमजोर प्रयास नहीं करना चाहते हैं जो एक विरासत को बर्बाद कर दे. हमें उस फिल्म की विरासत को बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी’.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘खोसला का घोसला 2’ से बाहर हुईं हुमा कुरैशी, नए डायरेक्टर संभालेंगे कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी