Last Updated:
India-China News Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है. भारत के खिलाफ भी टैरिफ का ऐलान किया गया है, ऐसे में कई देश एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. बदले हालात में भारत …और पढ़ें
चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार 18 अगस्त 2025 से भारत के दौरे पर होंगे. चीनी विदेश मंत्री वांग यी अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भारत-चीन विशेष प्रतिनिधि स्तर की सीमा वार्ता के 24वें दौर में हिस्सा लेंगे. पिछली वार्ता दिसंबर 2024 में बीजिंग में हुई थी. वांग यी सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे. साल 2020 के गलवान संघर्ष के बाद चीनी विदेश मंत्री की यह दूसरी भारत यात्रा है. इससे पहले वो मार्च 2022 में भारत आए थे. पिछले साल यानि अक्टूबर से दोनों देशों के बीच संबंधों को पटरी पर लाने की प्रक्रिया के तहत कई वर्षों के अंतराल के बाद इस वर्ष पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू हुई. इसके अलावा भारत ने चीनी पर्यटकों को वीजा देने की प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी है. जल्द ही दोनों देशों के बीच सीधी हवाई यात्रा की भी शुरुआत होगी जो की कोरोना काल से बंद पड़ी है.
टैरिफ वॉर के बीच संबंध सुधारने की कोशिश
चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा ताजा अपडेट
Wang Yi India Vist Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले वांग यी विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अलग-अलग वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों पक्ष सीमा की स्थिति, व्यापार और विमान की उड़ान सेवाओं की बहाली सहित कई प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं. चीनी विदेश मंत्री की इस यात्रा को मोटे तौर पर दोनों पड़ोसियों द्वारा अपने संबंधों को फिर से बनाने के चल रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जो 2020 में गलवान घाटी में हुई घातक झड़पों के बाद गंभीर तनाव में आ गए थे.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 18, 2025, 07:25 IST





