खेल » सुबह-सुबह सोकर जगा शख्स, चल पड़ा फिल्म बनाने, ‘मनहूस’ एक्ट्रेस संग बैक टू बैक दे डालीं 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में – Aruna irani brother Indra kumar start direction overnight gave back to back 3 blockbuster movie with jinx actress madhuri dixit entrancing story

सुबह-सुबह सोकर जगा शख्स, चल पड़ा फिल्म बनाने, ‘मनहूस’ एक्ट्रेस संग बैक टू बैक दे डालीं 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में – Aruna irani brother Indra kumar start direction overnight gave back to back 3 blockbuster movie with jinx actress madhuri dixit entrancing story

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

यह कहानी बॉलीवुड से जुड़े एक ऐसे शख्स की है जो एक दिन अचानक सोकर जगा और फिल्म बनाने निकल पड़ा. कभी फिल्में डायरेक्टर नहीं की थीं तो पत्नी-दोस्त हैरान थे. फ्लॉप एक्टर और ‘मनहूस’ एक्ट्रेस को लेकर फिल्म बनाई. किस्मत…और पढ़ें

नौसिखिया चल पड़ा फिल्म बनाने, 'मनहूस' एक्ट्रेस संग दे डालीं 3 ब्लॉकबस्टर मूवीइंद्र कुमार मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के भाई हैं, उन्होंने 90 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं…
मुंबई. यह कहानी है बॉलीवुद के मशहूर फिल्म मेकर इंद्र कुमार की. इंद्र कुमार मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के भाई हैं. इनका पूरा परिवार फिल्म लाइन से जुड़ा है. इंद्र कुमार के भाई फिरोज ईरानी और आदि ईरानी भी एक्टर्स हैं. दो भाई रतन ईरानी और बलराज ईरानी प्रोड्यूसर्स हैं. इंद्र कुमार ने गुजराती थिएटर्स में बतौर आर्टिस्ट भी काम किया है. इंद्र कुमार पहले सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस करते थे. फिल्मों के डायरेक्शन से दूर रहते थे. उनके अंदर एक सफल डायरेक्टर बनने की प्रतिभा को सबसे पहले गीतकार जावेद अख्तर ने पहचाना था. फिल्म मेकर बोनी कपूर ने भी उन्हें डायरेक्शन के क्षेत्र में आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया. जब इंद्र कुमार डायरेक्शन में उतरे तो 7 साल के अंदर ही दो ब्लॉकबस्टर और दो सुपरहिट फिल्में दे डालीं. इंडस्ट्री को 3 सुपरस्टार दिए. इंडस्ट्री में ‘मनहूस’ का टैग पा चुकी एक एक्ट्रेस को फीमेल सुपरस्टार बना दिया.

बात 1988 की है. इंद्र कुमार ‘कसम’ मूवी बनवा रहे थे. फिल्म के प्रोड्यूसर थे. अनिल कपूर-पूनम ढिल्लों लीड रोल में थे. उमेश मेहरा फिल्म के डायरेक्टर थे. फिल्म के निर्माण के दौरान उन्हें पहली बार लगा कि डायरेक्टर सही ढंग से फिल्म को डायरेक्टर नहीं कर रहा. झिझक के चलते वो यह बात किसी से नहीं कह सके. कसम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. इंद्र कुमार एक रात फिल्म डायरेक्शन के बारे में सोचते-सोचते सो गए. सुबह सोकर जगे तो पत्नी वीणा चाय लेकर आईं. चाय की पहली चुस्की लेते ही उन्होंने अपने दिल की बात पत्नी को बताया. यह सुनते ही उनके हाथ में जो दूसरा कप था, वो गिरते-गिरते बचा.

Aruna irani brother Indra kumar, Indra kumar movies, Indra kumar relations with Aruna irani, Indra kumar film director, Is Indra Kumar related to Aruna Irani, Which is the new film of Indra Kumar, Indra Kumar dhamal 4, Which was the last film of inder kumar, What is the net worth of indra kumar, Indra Kumar directed Movies, Indra kumar Biography, Indra kumar News, Indra kumar Age, Indra kumar Photos, Indra kumar upcoming movies, Indra kumar family, Indra kumar dil movie, dil movie box office collection, beta movie box office collection, raja movie box office collection
इंद्र कुमार का पूरा परिवार फिल्म लाइन से जुड़ा है.
सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में इंद्र कुमार ने बताया, ‘मैंने एक माह के अंदर ही दो फिल्मों ‘बेटा’ और ‘दिल’ का डायरेक्शन शुरू किया. आमिर खान ‘कयामत से कयामत तक’ के बाद 8 फ्लॉप फिल्में दे चुके थे. माधुरी दीक्षित का भी यही हाल था. उसे तो डिस्ट्रीब्यूटर ‘मनहूस’ का टैग दे चुके थे. मैंने ‘बेटा’ में माधुरी-अनिल कपूर को लिया जबकि ‘दिल’ में माधुरी-आमिर की जोड़ी बनाई. दिल 1990 में रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई. बेटा किसी वजह से अटक गई थी. जब यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर निकली.’

इसी बीच माधुरी दीक्षित की दो फिल्में ‘तेजाब’ और ‘रामलखन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. ‘बेटा’ और ‘दिल’ मूवी ने तो उनकी पॉप्युलैरिटी में चार चांद लगा दिए. माधुरी रातोंरात स्टार बन गई. आमिर खान ने भी दिल फिल्म के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.

इंद्र कुमार ने एक बार फिर से माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म बनाई. 1995 में ‘राजा’ फिल्म लेकर आए. इसका डायरेक्शन और प्रोडक्शन उन्होंने खुद किया था. ‘राजा’ मूवी ब्लॉकबस्टर निकली. राजा मूवी ने उस समय 20 करोड़ का कलेक्शन किया था. संजय कपूर-माधुरी दीक्षित की जोड़ी, नदीम-श्रवण का म्यूजिक और गीतकार समीर की कलम से निकले गानों ने धूम मचा दी थी.

इन फिल्मों की सक्सेस ने इंद्र कुमार को सफलता के ऊंचे पायदान पर पहुंचा दिया. इंदर कुमार यहीं नहीं रुके. 1997 में आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और करिश्मा कपूर के साथ एक फिल्म लेकर आए. नाम था : इश्क. यह फिल्म भी सुपरहिट रही. इंदर कुमार ने मन, धमाल, डबल धमाल, ग्रांड मस्ती, टोटल धमाल जैसी फिल्में भी बनाईं हैं.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

नौसिखिया चल पड़ा फिल्म बनाने, ‘मनहूस’ एक्ट्रेस संग दे डालीं 3 ब्लॉकबस्टर मूवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी