खेल » करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद संपत्ति विवाद.

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद संपत्ति विवाद.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद गहरा गया है. संजय की मां रानी कपूर के सपोर्ट में बहन मंधीरा खुलकर सामने आई हैं. उन्होंने प्रिया सचदेव कपूर पर सवाल उठाए हैं.

प्रोपर्टी विवाद के बीच प्रिया सचदेव पर उठाए सवाल, संजय कपूर की बहन का आया बयानसंजय कपूर की प्रोपर्टी पर विवाद गहराता जा रहा है. (फोटो साभार: Instagram@mandhirakapursmith)
नई दिल्ली: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है. दिवंगत बिजनेसमैन की मां रानी कपूर के पत्र के बाद विवाद खड़ा हो गया था. अब बहन मंधीरा ने मां का सपोर्ट करते हुए भाई संजय की विधवा प्रिया सचदेव कपूर पर सवाल हुए. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने कहा, ‘मैंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर सुना. मुझे नहीं पता कि प्रिया सचदेव कपूर (संजय कपूर की पत्नी) अब प्रिया संजय कपूर क्यों हैं? सच कहूं तो, यह मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है. मुझे लगता है कि वहां और भी बहुत कुछ हो रहा है, जिसके बारे में मुझे जवाब चाहिए, नाम बदलने से ज्यादा. मेरी मां की एक साधारण सी अपील थी. हमने एक परिवार के सदस्य को खो दिया है… 13 दिनों के भीतर, इस परिवार से सब कुछ छीन लिया गया है.’

संजय कपूर की बहन मधीरा परिवार की विरासत को छिनने से बचाना चाहती हैं, इसलिए वह मां रानी के साथ खड़ी हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं थी. बस एक पत्र था जिसमें कहा गया था कि क्या आप हमें यह जानने का समय दे सकते हैं कि क्या हो रहा है? कानूनी कार्रवाई सोना कॉमस्टार से शुरू हुई, जो नहीं होनी चाहिए थी क्योंकि हमने सोना कॉमस्टार पर कुछ भी आरोप नहीं लगाया है. फिर से कहूंगी, सोना हमारे दिल के बहुत करीब है. यह हमारे परिवार का हिस्सा है. हमारा परिवार सोना है. मैंने सोना में काम किया है, मेरे भाइयों ने वहां काम किया है. हम सभी ने सोना में एक भूमिका निभाई है. तो आज आप हमें बता रहे हैं कि हमने जो परिवार के रूप में बनाया है, वह चला गया है. मुझे लगता है कि हमने न केवल एक भाई को खोया है, बल्कि सब कुछ खो दिया है. मुझे नहीं लगता कि यह उचित है कि हमें शोक मनाने की अनुमति नहीं दी गई है. मेरी मां 80 साल की हैं. क्या आपको नहीं लगता कि उन्हें अपने बेटे की मौत का शोक मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए?’

30 हजार करोड़ की विरासत पर पेश की दावेदारी
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर 30 हजार करोड़ रुपये की मोबिलिटी टेक कंपनी के प्रमुख थे. उनका 12 जून को लंदन में पोलो खेलते वक्त निधन हो गया था. सोना कॉमस्टार ने जब संजय की मां रानी कपूर को काम बंद करने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि बहू प्रिया सचदेव कपूर को एग्जिक्यूटिव निदेशक के रूप में नॉमिनेट करने वाले दस्तावेजों पर साइन के लिए मजबूर किया गया था. मंधीरा ने कहा, ‘इस विरासत को मेरे पिता ने बनाया था और आज हमसे कहा जा रहा है कि इस विरासत पर हमारा कोई हक नहीं है.’

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

प्रोपर्टी विवाद के बीच प्रिया सचदेव पर उठाए सवाल, संजय कपूर की बहन का आया बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी