Last Updated:
Naveen Patnaik News: नवीन पटनायक को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया. उनकी हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है.
नवीन पटनायक की हालत स्थिर बताई जा रही है. (फाइल फोटो)पार्टी नेताओं ने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने शनिवार रात बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद कुछ डॉक्टर उनके आवास ‘नवीन निवास’ पर आए थे. प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई. एक वरिष्ठ बीजद नेता ने कहा कि अस्पताल द्वारा जल्द ही विस्तृत स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया जाएगा. पार्टी और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
नवीन पटनायक के इलाज के दौरान बीजद के प्रदेश स्तर के कामकाज को संभालने के लिए एक 15 सदस्यीय समिति बनाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा ने की थी.
ओडिशा में विपक्ष के नेता हैं नवीन पटनायक
नवीन पटनायक ओडिशा के लोकप्रिय राजनेता और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष हैं. वे वर्ष 2000 से लगातार ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं. उनका जन्म 16 अक्टूबर 1946 को कटक में हुआ था. वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के दिग्गज नेता बीजू पटनायक के पुत्र हैं. राजनीति में आने से पहले नवीन पटनायक लेखक भी थे और उन्होंने अंग्रेजी में कई किताबें लिखीं. सादगी, साफ-सुथरी छवि और कल्याणकारी योजनाओं के कारण वे जनता में बेहद लोकप्रिय हैं. ओडिशा की राजनीति में उनका दबदबा निर्विवाद है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Bhubaneswar,Khordha,Odisha
August 17, 2025, 21:35 IST





