भारत » CP Radhakrishnan News:सीपी राधाकृष्‍णन को ज‍िताने के ल‍िए BJP ने लगाया जोर, राजनाथ की खरगे से बात, लेकिन आंकड़े क्‍या कहते हैं?

CP Radhakrishnan News:सीपी राधाकृष्‍णन को ज‍िताने के ल‍िए BJP ने लगाया जोर, राजनाथ की खरगे से बात, लेकिन आंकड़े क्‍या कहते हैं?

Facebook
Twitter
WhatsApp

बीजेपी ने सीपी राधाकृष्‍णन को उपराष्‍ट्रपत‍ि का कैंड‍िडेट तो बना द‍िया, ऐसे में ये तो साफ है क‍ि एनडीए उनके पीछे पूरी तरह एकजुट है. सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कॉल कर एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा है. एनडीए के नेताओं ने खुलकर समर्थन का ऐलान भी क‍िया है. लेकिन और कौन-कौन दल उनका साथ दे सकते हैं? सीपी राधा कृष्‍णन के जीतने की क‍ितनी उम्‍मीद है? आंकड़े क्‍या कहते हैं?

बीजेपी चाहती है क‍ि विपक्ष के साथ आम सहमत‍ि बन जाए ताक‍ि चुनाव न कराना पड़े. इसील‍िए राजनाथ सिंह विपक्ष से बातचीत में लग गए हैं. खरगे का क्‍या जवाब रहा, इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन इंडिया अलायंस के नेताओं ने सोमवार सुबह 10.15 बजे मीटिंग बुलाई है. यह मीटिंग संसद में राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में होगी. कहा जा रहा है क‍ि इसमें उपराष्‍ट्रपत‍ि चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है. साथ में, संसद में सरकार से कैसे निपटना है, उस पर भी बात होगी.

क‍िसने क्‍या कहा?

सी.पी. राधाकृष्णन जी को NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने पर बधाई… तेलुगु देशम पार्टी उनके नामांकन का हार्दिक स्वागत करती है और अपना पूर्ण समर्थन देती है.
एन चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

आज प्रधानमंत्री मोदी ने जो निर्णय लिया है, हम सभी उसका स्वागत करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण भारत के एक OBC नेता को उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित करके यह साबित कर दिया है कि उनकी निष्ठा पूरे देश की एकता और अनेकता में है… हम इसका स्वागत करते हैं। JD(U) NDA का एक अंग है और हम उनके इस निर्णय के साथ हैं.
-राजीव रंजन (ललन) सिंह, जेडीयू

… वे एक बहुत अच्छे व्यक्ति और साफ पाक नेता हैं. उनके पास बहुत अनुभव है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
संजय राउत, श‍िवसेना (UBT)

सीपी राधाकृष्‍णन के जीतने की क‍ितनी उम्‍मीद?
उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मिलकर करते हैं.
राज्‍यसभा के मनोनीत सदस्य भी उपराष्‍ट्रपत‍ि चुनाव में वोटिंग करते हैं.
वर्तमान में लोकसभा में कोई मनोनीत सदस्य नहीं है.

391 वोट चाह‍िए जीतने के ल‍िए
543 सदस्‍यीय लोकसभा में 542 सदस्‍य अभी मौजूद, बंगाल की एक सीट खाली
245 सदस्‍यीय राज्‍यसभा में 6 सीटें खाली, जिनमें से 4 जम्मू-कश्मीर, 1 पंजाब और 1 झारखंड से हैं.
781 वोट कुल होंगे उपराष्‍ट्रपत‍ि चुनाव में

एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन की स्थिति
293 सदस्‍यों का लोकसभा में समर्थन
129 सदस्यों का राज्‍यसभा में समर्थन.
422 सदस्‍य राधाकृष्णन के समर्थन में होंगे, जिससे जीत तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी