Last Updated:
Vice President Candidate: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की. उम्मीदवार के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 …और पढ़ें
सी पी राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं.इस पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. यदि विपक्ष भी अपने उम्मीदवार की घोषणा करता है, जिसकी प्रबल संभावना है, तो नौ सितंबर को चुनाव होगा. एनडीए को निर्वाचक मंडल में पूर्ण बहुमत हासिल है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं. मुकाबले की स्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार की जीत तय है.
दरअसल, निर्वाचक मंडल की प्रभावी संख्या 781 है, जिसमें सत्तारूढ़ राजग को कम से कम 422 सदस्यों के समर्थन के साथ बढ़त हासिल है. उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी व्हिप लागू नहीं होता क्योंकि इसमें गुप्त मतदान होता है. जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव कराना पड़ रहा है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 17, 2025, 19:59 IST





