भारत » RRB NTPC का रिजल्ट indianrailways.gov.in पर जल्द, आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेक – Uttar Pradesh News

RRB NTPC का रिजल्ट indianrailways.gov.in पर जल्द, आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेक – Uttar Pradesh News

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

RRB NTPC Result 2025 Date: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक indianrailways.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते …और पढ़ें

RRB NTPC का रिजल्ट indianrailways.gov.in पर जल्द, आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेकRRB NTPC Result 2025 जल्द जारी किया जा सकता है.
RRB NTPC Result 2025 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर सकता है. परिणाम जारी करने की तारीख और समय की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. एक बार नतीजे जारी हो जाने पर परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indianrailways.gov.in/railwayboard के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ-साथ उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक भी देखने को मिल सकते हैं, जिनसे उन्हें अपने प्रदर्शन का आंकलन करने में आसानी होगी.

परीक्षा और आंसर की से जुड़ी जानकारी

यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी. प्रश्न पत्र में 100 सवाल थे, प्रत्येक सवाल एक अंक का था. नेगेटिव मार्किंग के तहत हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की गई थी. अस्थाई आंसर की 1 जुलाई 2025 को जारी हुई थी, और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई तय की गई थी. आपत्ति दर्ज करते समय प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना अनिवार्य था.

भर्ती के तहत कुल 8113 पद

इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में कुल 8113 स्नातक स्तर के पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक – 1736 पद
स्टेशन मास्टर – 994 पद
मालगाड़ी प्रबंधक – 3144 पद
कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट – 1507 पद
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट – 732 पद

आधिकारिक जानकारी के लिए कहां देखें?

उम्मीदवार जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे रिजल्ट और अन्य अपडेट्स के लिए क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें.

ये भी पढ़ें…

authorimg

Munna Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

homecareer

RRB NTPC का रिजल्ट indianrailways.gov.in पर जल्द, आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी